फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Boycott of Indo-Pak cricket matches is somewhat justifiable: Ravi Shankar Prasad

भारत-पाक क्रिकेट मैचों का बहिष्कार कुछ हद तक औचित्यपूर्ण : रविशंकर प्रसाद

Wed, 20 Feb 2019 07:49 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 20 Feb 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
Boycott of Indo-Pak cricket matches is somewhat justifiable: Ravi Shankar Prasad
रविशंकर प्रसाद

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि जो लोग आगामी क्रिकेट विश्वकप में पाकिस्तान के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं वह कुछ हद तक ‘औचित्यपूर्ण’ है क्योंकि पुलवामा आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच चीजें सामान्य नहीं हैं। जम्मू कश्मीर में पिछले तीन दशक के सबसे घातक आतंकी हमले में जब से सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए तब से ही यह मांग उठ रही है कि भारत को 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले विश्वकप में पाकिस्तान से नहीं खेलना चाहिए। भारत और पाकिस्तान के बीच राउंड रोबिन चरण में 16 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड में मुकाबला होना है। 

विज्ञापन


सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री पद भी संभालने वाले प्रसाद ने कहा कि मैं यह कहने के अलावा (क्रिकेट मामलों पर) कोई अन्य टिप्पणी नहीं कर सकता कि जो लोग इसकी मांग कर रहे हैं उनका कुछ औचित्य है। आप देख सकते हैं कि कई फिल्में और संगीत सम्मेलन रद्द हो गए हैं। चीजें सामान्य नहीं हैं। प्रसाद हालांकि सीधे तौर पर मैच का बहिष्कार करने की अपील से बचते रहे और कहा कि बीसीसीआई और अंतरराष्ट्रीय क्रिेकेट परिषद का काम है कि वह स्थिति का आकलन करके उसके अनुसार फैसला करे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है तथा आईसीसी और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) हमारी सुरक्षा इकाईयों के साथ बातचीत के बाद फैसला करेंगे। प्रसाद ने कहा कि लेकिन मैं उनकी चिंताओं को समझ सकता हूं। अब न कहने का समय आ गया है। इमरान खान ने मारे गए सैनिकों के लिये श्रद्धांजलि के दो शब्द तक नहीं कहे। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के मंगलवार को दिए गए भाषण के संदर्भ में यह बात कही जिसमें उन्होंने हमले में पाकिस्तान का हाथ होने का खंडन किया और भारत से सबूत देने के लिये कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई शुरू से कहता रहा है कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिेकेट के मामले में वह सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करेगा। दूसरी तरफ आईसीसी ने कहा कि उसे नहीं लगता कि वर्तमान स्थिति के कारण विश्वकप का कार्यक्रम प्रभावित होगा। पाकिस्तान से क्रिकेट संबंध तोड़ने के लिये जिन लोगों ने अपील की है उनमें सीनियर आफ स्पिनर हरभजन सिंह और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी शामिल हैं। 

इन दोनों देशों के बीच 2012 के बाद से द्विपक्षीय क्रिकेट मैच नहीं खेले गए हैं लेकिन दोनों देश अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में नियमित तौर पर खेल रहे हैं। पिछले साल दोनों टीमें यूएई में एशिया कप में एक दूसरे से भिड़ी थीं। पुलवामा आतंकी हमले के कारण एक और असर यह पड़ा कि पाकिस्तान को निशानेबाजी विश्व कप से बाहर कर दिया गया है जो कि शनिवार से राष्ट्रीय राजधानी में शुरू हो रहा है। पाकिस्तान निशानेबाजी महासंघ ने दावा किया कि उसके निशानेबाजों को भारत ने वीजा नहीं दिया। 


यही नहीं देश भर के कई राज्य क्रिकेट संघों ने अपने परिसरों से पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरें हटा दी हैं या उन्हें ढक दिया है। इसकी शुरुआत क्रिकेट क्लब आफ इंडिया ने की थी जिसने अपने रेस्टोरेंट में इमरान खान की तस्वीर ढक दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed