फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Boy dies after falling into steaming sambar in school

स्कूल की बड़ी लापरवाही, खौलते सांबर में गिरने से बच्चे की मौत

Fri, 15 Nov 2019 07:02 PM IST
Trainee Trainee न्युज डेस्क अमर उजाला,नई दिल्ली
न्युज डेस्क अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 15 Nov 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
Boy dies after falling into steaming sambar in school
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के एक निजी स्कूल में कढ़ाई में खौलते सांबर में गिरने से छह साल के बच्चे की मौत हो गई। शिक्षा विभाग और पुलिस अधिकारियों ने प्रबंधन की ओर से लापरवाही बरते जाने का मामला पाया है।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन में कई गड़बड़ियों का भी पता लगाया और छात्र के पिता की  शिकायत के आधार पर स्कूल के प्रबंध निदेशक विजया कुमार रेड्डी और संवाददाता नागमल्लेश्वर रेड्डी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


नंदयाल के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी चिदानंद रेड्डी ने कहा कि स्कूल में भोजन वितरण के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके कारण बुधवार को एलकेजी के छात्र पुरुषोत्तम रेड्डी हादसे का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक स्कूल से जुड़ा हुआ छात्रावास अनिवार्य अनुमति के बिना चलाया जा रहा था जो की गैर कानूनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने स्कूल का निरीक्षण में बताया कि हास्टल में कई सौ छात्र हैं, लेकिन किसी का उचित रिकॉर्ड नही रखा गया है। उन्होंने बताया कि पुरुषोत्तम रेड्डी दोपहर के भोजन के समय लाइन में इंतजार कर रहा था तभी अचानक फिसलकर खौलते सांबर में गिर गया।


एक आया ने उसे बाहर निकाला और उसे तुरंत कुरनूल अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्टर जी वीरपांडियन ने  घटना की जांच करने के लिए तीन सदस्यीय कमिटी बनाई  है। स्कूल का दौरा करने वाली तहसीलदार अधिकारी अनुराधा ने कहा कि जल्द ही जांच कर जिला कलेक्टर को रिपोर्ट दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed