फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Boy chosen as Panchen Lama by Dalai Lama leading a 'normal life' as Chinese citizen: China

तिलमिलाया ड्रैगन: चीन का अमेरिका को जवाब, 27 साल पहले गायब हुआ पंचेन लामा अब चीनी नागरिक 

Tue, 26 Apr 2022 06:21 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Amit Mandal Updated Tue, 26 Apr 2022 06:21 PM IST
सार

1995 में दलाई लामा के बाद तिब्बती बौद्ध धर्म में न्यिमा को 11वें पंचेन लामा के रूप में दूसरी सर्वोच्च आध्यात्मिक मान्यता दी गई थी। कुछ दिनों बाद न्यिमा गायब हो गया था। 

विज्ञापन
Boy chosen as Panchen Lama by Dalai Lama leading a 'normal life' as Chinese citizen: China
11th panchen lama - फोटो : social media

विस्तार

चीन ने मंगलवार को कहा कि दलाई लामा द्वारा पंचेन लामा के रूप में अवतार लेने के बाद 27 साल पहले गायब होने वाला तिब्बती लड़का एक चीनी नागरिक के रूप में सामान्य जीवन जी रहा है। इसके साथ ही चीन ने देश को बदनाम करने के लिए राजनीतिक हेराफेरी के रूप में उसके ठिकाने के बारे में अमेरिका की चिंताओं को खारिज कर दिया। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने एक अमेरिकी बयान का जवाब देते हुए कहा कि हम तिब्बत से संबंधित मुद्दों का फायदा उठाकर धार्मिक स्वतंत्रता आड़ में इसे इस्तेमाल करने और चीन के घरेलू मामलों में हस्तक्षेप करने का कड़ा विरोध करते हैं। तिब्बती बालक गेधुन चोएक्यी न्यिमा1995 में लापता हो गया था।

विज्ञापन


1995 में दलाई लामा के बाद न्यिम बने थे 11वें पंचेन लामा
1995 में दलाई लामा के बाद तिब्बती बौद्ध धर्म में न्यिमा को 11वें पंचेन लामा के रूप में दूसरी सर्वोच्च आध्यात्मिक मान्यता दी गई थी। कुछ दिनों बाद न्यिमा गायब हो गया और उसके ठिकाने का पता नहीं चला। तिब्बत को अपना हिस्सा बताने वाले चीन ने नामांकन को खारिज कर दिया और तिब्बत में दलाई लामा के आध्यात्मिक प्रभाव का मुकाबला करने के लिए एक छह वर्षीय लड़के बैनकेन एर्दिनी पंचेन लामा के रूप में नियुक्त किया। 
विज्ञापन


न्यिमा के 33वें जन्मदिन पर अमेरिका ने उठाए थे सवाल 
न्यिमा या उनके परिवार के बारे में बहुत कम जानकारी दी गई है क्योंकि वह 11वें पंचेन लामा के नाम से जाने के तुरंत बाद छह साल की उम्र में लापता हो गए थे। न्यिमा के 33वें जन्मदिन पर मंगलवार को एक अमेरिकी विदेश विभाग ने एक बयान में कहा कि 11वें पंचेन लामा के लापता होने के बाद से पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) के अधिकारियों ने 17 मई, 1995 को छह साल के बच्चे के रूप में उनका अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने कहा कि चीन तिब्बती समुदाय के सदस्यों को दलाई लामा द्वारा नामित पंचेन लामा तक पहुंच से वंचित करना जारी रखे हुए है, जो तिब्बती बौद्ध धर्म में दूसरा सबसे सम्मानित व्यक्ति है और इसके बजाय एक राज्य-चयनित व्यक्ति को बढ़ावा दे रहा है। हम चीन के अधिकारियों से अनुरोध करते हैं गेधुन चोएक्यी न्यिमा के ठिकाने और सकुशलता की जानकारी दी जाए और उसे अपने मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता का पूरी तरह से उपयोग करने की अनुमति दी जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed