{"_id":"5cc7c1acbdec220715067494","slug":"boy-and-girl-got-married-due-to-e-challan-in-ahmedabad-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी-प्रेमिका करना चाहते थे शादी, ट्रैफिक पुलिस की वजह से हो गया ये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रेमी-प्रेमिका करना चाहते थे शादी, ट्रैफिक पुलिस की वजह से हो गया ये
Tue, 30 Apr 2019 09:38 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 30 Apr 2019 09:38 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
गुजरात में ट्रैफिक नियम तोड़ना एक प्रेमी जोड़े की शादी का कारण बन गया। दरअसल, प्रेमी जोड़ा बाइक पर जा रहा था तो उन्होंने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया। ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर शनिवार को वत्सल पारेख नाम के युवक के घर चालान भेजा। लड़के के घर वालों को जब चालान मिला तो उसमें एक फोटो भी था।
विज्ञापन
फोटो में लड़के के साथ बाइक पर एक लड़की बैठी हुई दिख रही थी। घर वालों ने लड़की के बारे में पूछा तो बेटे ने बयाया कि वो उसकी प्रेमिका है। दोनों प्यार में हैं और एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं। इस पर लड़के के माता-पिता ने लड़की के परिवार वालों को अपने घर पर बुलाया।
विज्ञापन
दोनों परिवार वालों ने मिलकर लड़के-लड़की की शादी तय कर दी। जिसके बाद दोनों की शादी हो गई। शादी के बाद लड़के ने अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस को धन्यवाद दिया। लड़के ने पुलिस को टैग करते हुए एक ट्वीट किया।
विज्ञापन
ट्वीट नें लड़के ने लिखा 'मुझे डाक के जरिए पुलिस का ये मेमो मिला। इसके साथ एक बेहद हास्यास्पद घटना भी हुई। इस मेमो के साथ आई फोटो में मैं और मेरी गर्लफ्रेंड दिख रहे थे। पहले मेरे माता-पिता उसके बारे में नहीं जानते थे, लेकिन इस मेमो के कारण वह अब सब जान गए हैं।'