{"_id":"5a7a781c4f1c1bcb268b8a09","slug":"booking-coach-in-train-for-wedding-ceremony-is-expensive","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए बुक कराना चाहते हैं ट्रेन में कोच! जानिए क्या हुआ बदलाव ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शादी के लिए बुक कराना चाहते हैं ट्रेन में कोच! जानिए क्या हुआ बदलाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Feb 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपके घर में शादी है और आप ट्रेन का कोच बुक कराना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। शादी-समारोह के लिए अब ट्रेन कोच बुक कराना महंगा हो जाएगा। कोच बुक कराने का अधिकार IRCTC को होगा, रेल मंत्रालय ने ये अधिकार IRCTC को दिए जाने का फैसला किया है। जिस पर सर्विस टैक्स भी वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
IRCTC को ट्रेन, कोच और सैलून कोच की बुकिंग के लिए रेलवे ने सिंगल विंडो सिस्टम के तहत यह जिम्मा दिया है। अब इसकी बुकिंग ऑनलाइन होगी। लेकिन अब कोच बुकिंग करना महंगा हो जाएगा। सर्विस टैक्स के तौर पर बेस फेयर पर 5 फीसदी ज्यादा टैक्स देना होगा। वहीं अगर यात्रियों की संख्या कोच से ज्यादा होगी तो प्रत्येक यात्री को अलग से किराया देना होगा।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड ने कहा कि एक महीने पहले ही कोच की बुकिंग स्वीकार की जाएगी। जिसके लिए आपको IRCTC के जोनल कार्यालय जाना होगा। कोच की बुकिंग में कोई रियायत नहीं मिलेगी। वहीं अलग से स्टॉपेज होने पर रेलवे अलग से पैसा वसूलेगा। दो मिनट के स्टॉपेज के लिए 25 हजार रुपया लगेगा।
विज्ञापन