{"_id":"5b4f7c954f1c1b37748b58ad","slug":"book-seat-in-the-airlines-like-tea-price-sought-by-the-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में चाय की तरह एयरलाइंस में मांगी कीमत में बुक कराइए सीट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
होटल में चाय की तरह एयरलाइंस में मांगी कीमत में बुक कराइए सीट
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 19 Jul 2018 03:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसे आप होटल में चाय पीने जाते हैं और उसकी कीमत पर चाय पीएं या न पीएं, उसी तरह से अब एयर लाइंस में यात्रा कीजिए। केन्द्र सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एंसिलरी चार्जेज को लेकर विमान सुविधा मुहैय्या कराने वाली कंपनियों को पूरी आजादी दे दी है। इसमें एयर इंडिया भी शामिल है। इसके तहत यात्रियों के अतिरिक्त सामान, एयर लाइंस की विंडो सीट या किनारे की सीट या फिर आगे की सीट पर मन माफिक भाड़ा वसूल सकती हैं।
विज्ञापन
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा के अनुसार सरकार ने विमान किराए को डि रेगुलेट किया है। एंसिलरी चार्जेज को विमान कंपनी और यात्री के बीच में करार (समझौता) मान लिया है। इसलिए विमान कंपनियां स्वतंत्र हैं। वह अपने हिसाब से चार्ज वसूल कर सकती हैं। जयंत सिन्हा ने राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा के सवाल पर इसका उत्तर दिया। राज्यसभा सदस्य हरिवंश के सवाल के उत्तर में इसे खुलकर परिभाषित किया। जयंत सिन्हा ने कहा कि यह मामला ठीक वैसे ही है जैसे आप एक होटल में चाय पीने जाते हैं। आप चाहे तो होटल द्वारा निर्धारित चाय की कीमत पर पीएं या न पीएं। सरकार अब इस बारे में कुछ नहीं कर सकती।
विज्ञापन
रामचंद्र गुहा से बदसलूकी वाले को सजा
जयंत सिन्हा ने हरिबंश के सवाल का उत्तर देते हुए कहा कि जाने माने इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा से बदसलूकी करने वाले को सजा दी जा चुकी है। जयंत ने कहा कि इंडिगो एयर लाइंस के उस सुरक्षा अधिकारी से सुरक्षा संबंधी जांच का परमिट ले लिया गया है। वह अब इंडिगो का सदस्य नहीं रहा है। जयंत सिन्हा ने कहा कि सरकार विमान में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यात्री सुरक्षित यात्रा कर रहे हैं। सिन्हा ने कहा कि सरकार किसी भी यात्री के साथ होनी वाली अभद्रता या अमर्यादित आचरण के लिए संवेदनशील है। संसद के सदस्य और लोग इस तरह की किसी परेशानी की शिकायत सरकार से कर सकते हैं।
विज्ञापन
मिडल सीट सबसे सस्ती
यदि आप विमान में यात्रा करना चाहते हैं तो नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि विमान की बीच वाली (मिडल) सीट चुनिए। वह सबसे कम दर पर उपलब्ध होगी। सरकार ने यात्री किराया को डिरेगुलेट करते समय इसका प्रावधान किया है। इसके लिए हर यात्री को एक अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि यात्री विमान में यात्रा करना चाहते हैं और विंडो सीट या किनारे की सीट समेत अन्य सुविधापूर्ण जगह पर बैठना चाहते हैं तो उन्हें अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा। यह अलग अलग कंपनी के विमान में अलग अलग हो सकता है।