फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Book release on Prime Minister Narendra Modi Home Minister Amit Shah again praised PM Modi said that he needs a holistic approach to understand

प्रधानमंत्री पर पुस्तक विमोचन: गृह मंत्री शाह ने फिर की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- उन्हें समझने के लिए समग्र दृष्टिकोण चाहिए

Wed, 11 May 2022 10:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 11 May 2022 10:01 PM IST
सार

शाह ने कहा, मोदी को जब गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया तब उन्हें पंचायत को चलाने का भी अनुभव नहीं था, इसके बावजूद वह लगातार जीतते रहे और प्रदेश को सफलतापूर्वक चलाया। आज जो लोग यहां मेरे सामने बैठे हैं, वह सभी नरेंद्र मोदी को पिछले 20 वर्षों से जानते हैं।

विज्ञापन
Book release on Prime Minister Narendra Modi Home Minister Amit Shah again praised PM Modi said that he needs a holistic approach to understand
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन को समझने के लिए उन्हें समग्र दृष्टिकोण से देखना चाहिए न कि एकतरफा दृष्टि से। दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री पर ‘मोदी@20 : ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ पुस्तक के विमोचन के अवसर पर शाह ने कहा, नरेंद्र मोदी ने समाज को एक परिवार मान कर काम किया। गृहमंत्री ने कहा, मोदी देश की राजनीति में ऐसे पहले नेता हैं, जिनके परिवार के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। ऐसा नेता दूरबीन लेकर खोजने पर भी नहीं मिलेगा। पीएम मोदी देश के हर हिस्से और सभी वर्गों में बेहद लोकप्रिय हैं।

विज्ञापन


शाह ने कहा, मोदी को जब गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया तब उन्हें पंचायत को चलाने का भी अनुभव नहीं था, इसके बावजूद वह लगातार जीतते रहे और प्रदेश को सफलतापूर्वक चलाया। आज जो लोग यहां मेरे सामने बैठे हैं, वह सभी नरेंद्र मोदी को पिछले 20 वर्षों से जानते हैं। आप सब ने गुजरात और देश में उनके नेतृत्व के अंतर को देखा है। राजनीति विज्ञान के छात्र होने के नाते मैं यही कह सकता हूं कि यदि आप गरीबी से निकल कर प्रधानमंत्री बनने की यात्रा को समझना चाहते हैं। एक छोटे से कार्यकर्ता से दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बनने और भारत के प्रधानमंत्री बनने की यात्रा को समझना चाहते हैं, तो मोदी को समग्र दृष्टिकोण से देखना होगा। इस पुस्तक का विमोचन उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने किया।
विज्ञापन


लोगों को खुश करने के नहीं, उनके भले के फैसले लेते हैं मोदी
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ऐसे फैसले नहीं लेती जो लोगों को पसंद हो। वह ऐसे फैसले लेती है, जो लोगों के लिए अच्छा हो। वह वोट के लिए राजनीति नहीं करते। उनकी विशेषता है कि वह पिछड़े, आदिवासियों, गरीबों और दलितों के लिए बेहद प्रेम और संवेदनशीलता रखते हैं। गुजरात में पीएम मोदी ने जिस प्राथमिक शिक्षा प्रणाली को लागू किया, वह आज पूरे देश के लिए रोल मॉडल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी सुशासन का एक संस्थान हैं : नकवी
वहीं, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पीएम मोदी सुशासन और समावेशी विकास का एक संस्थान हैं। उन्होंने अपने परिश्रम और सशक्तीकरण बिना तुष्टीकरण के निश्चय से अपने विरोधियों के राजनीतिक असहिष्णुता और कृत्रिम डर को परास्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed