Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Book Launch of Amitabh Kant new book 'Made in India', told how economic progress will be achieved by 2047

Book Launch: अमिताभ कांत की नई किताब 'मेड इन इंडिया' का विमोचन, बताया 2047 तक कैसे हासिल होगी आर्थिक उन्नति

Tue, 16 May 2023 11:03 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 16 May 2023 11:03 PM IST
सार

इस किताब में विस्तार से बताया गया कि 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार आने के बाद जीएसटी, रेरा और आईबीसी जैसे सुधारों को सरकार ने टॉप एजेंडे पर रखकर तेजी से काम किया। जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिली। इसमें यह भी बताया कि देश के सशक्तिकरण में निजी क्षेत्र का बहुत ही अहम योगदान है...

विज्ञापन
Book Launch of Amitabh Kant new book 'Made in India', told how economic progress will be achieved by 2047
अमिताभ कांत की नई किताब 'मेड इन इंडिया' का विमोचन करते केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जी-20 शेरपा और नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने नई किताब 'मेड इन इंडिया' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। कांत ने इस भारत वर्ष के आर्थिक विकास, आर्थिक नीतियों, सफलताओं, विफलताओं का एक लेखा जोखा अपने नजरिए से अंकित किया है।

विज्ञापन

रूपा प्रकाशन इंडिया द्वारा प्रकाशित 'मेड इन इंडिया: 75 ईयर्स ऑफ बिजनेस एंड एंटरप्राइज' नामक इस पुस्तक में भारत के स्वतंत्रता के 75 वर्षों के बाद विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरने तक के सफर को संदर्भित किया है। इस पुस्तक में भारतीय व्यवसायों और उद्यमों की सफलता कहानी के साथ-साथ उद्योगों की सफलता और वे भविष्य में कैसे आगे बढ़ सकते हैं। इस बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। पुस्तक में लेखक अमिताभ कांत ने विस्तार से भारत वर्ष के आर्थिक विकास, आर्थिक नीतियों की सफलता और विफलताओं का एक लेखा जोखा प्रस्तुत किया है।

विज्ञापन

इस किताब में विस्तार से बताया गया कि 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार आने के बाद जीएसटी, रेरा और आईबीसी जैसे सुधारों को सरकार ने टॉप एजेंडे पर रखकर तेजी से काम किया। जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिली। इसमें यह भी बताया कि देश के सशक्तिकरण में निजी क्षेत्र का बहुत ही अहम योगदान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में पुस्तक का विमोचन पुस्तक का विमोचन केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया था। कांत को मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, अतुल्य भारत जैसी कई अहम योजनाओं को शुरू करने का श्रेय जाता है। वे इससे पहले 'ब्रांडिंग इंडिया- एन इनक्रेडिबल स्टोरी', 'इनक्रेडिबल इंडिया 2.0', 'एडिटर ऑफ– द पाथ अहेड- ट्रांसफॉर्मेटिव आइडियाज फॉर इंडिया' नामक पुस्तक भी लिख चुके हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed