शिलांग में भाजपा कार्यालय पर अज्ञात लोगों ने किया बम हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेघालय की राजधानी शिलांग में अज्ञात लोगों ने भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंका, जिससे कार्यालय आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। हालांकि विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ। नागरिकता विधेयक पारित किये जाने को लेकर प्रधानमंत्री की घोषणा के विरोध में पूर्वोत्तर छात्र संगठन द्वारा मंगलवार को प्रस्तावित पूर्वोत्तर बंद से पहले भाजपा कार्यालय पर यह हमला हुआ है। पूर्वोत्तर छात्र संगठन, क्षेत्र में छात्रों के संगठन का एक मंच है।
Meghalaya: Petrol bombs were hurled at BJP head quarters in Shillong yesterday. Alexander Laloo Hek, BJP says," We condemn any kind of violence. We will write a complaint to the Home Minister to find the culprit and take action." pic.twitter.com/O1ZWhtOdXP
— ANI (@ANI) January 7, 2019
पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक डेविस एन आर मरक ने कहा कि भाजपा कार्यालय पर बम हमला मामले में जांच शुरू कर दी गयी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शिबुन लिंगदोह ने कहा, ‘‘अज्ञात हमलावरों ने कार्यालय के अगले हिस्से पर हमला किया, जिससे यह आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना बीती आधीरात के करीब रिपोर्ट की गयी।’’ उन्होंने बताया कि कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे और इसलिए हमलावरों की पहचान करना पुलिस का काम है।
नागरिकता (संशोधन) विधेयक को लेकर क्षेत्र में कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। नागरिकता अधिनियम, 1955 में संशोधन के लिये लोकसभा में यह विधेयक पेश किया गया है। इसमें वैध दस्तावेज विहीन अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, जैन, पारसियों और ईसाइयों को भारतीय नागरिकता देने का प्रस्ताव है। इसके लिये उनके निवास काल को 12 वर्ष से घटाकर छह वर्ष कर दिया गया है।
पूर्वोत्तर में लोगों का एक बड़ा वर्ग और कई संगठन विधेयक का विरोध कर रहे हैं। मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता मुकुल संगमा ने रविवार को पूर्वोत्तर की राजनीतिक पार्टियों से अपील की थी कि वे नागरिकता विधेयक को संसद में जल्द पारित किये जाने से संबंधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद भाजपा से अपनी साझीदारी तोड़ लें।