फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bombay High Court Says, Helipads ok in villages, but provide good roads for children to reach schools

Maharashtra: 'गांव में हैलीपैड तो ठीक है, लेकिन ढंग की सड़क भी हो' महाराष्ट्र सरकार को हाईकोर्ट ने दी सलाह

Thu, 14 Jul 2022 02:33 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई,मुंबई
पीटीआई,मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 14 Jul 2022 02:33 PM IST
सार

न्यायमूर्ति प्रसन्ना वरले की अध्यक्षता वाली एक खंडपीठ ने सतारा जिले के खिरखिंडी गांव के छात्रों की दुर्दशा पर स्वत: संज्ञान लेने वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की।

विज्ञापन
Bombay High Court Says, Helipads ok in villages, but provide good roads for children to reach schools
बॉम्बे हाईकोर्ट

विस्तार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को कहा कि उसे गांवों में हेलीपैड से कोई समस्या नहीं है, लेकिन महाराष्ट्र सरकार को बच्चों को स्कूलों में जाने के लिए अच्छी सड़कें भी उपलब्ध करानी चाहिए। न्यायमूर्ति प्रसन्ना वरले की अध्यक्षता वाली एक खंडपीठ ने सतारा जिले के खिरखिंडी गांव के छात्रों की दुर्दशा पर स्वत: संज्ञान लेने वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की।

विज्ञापन


छात्र-छात्राओं को नाव से स्कूल जाना पड़ता है: बॉम्बे हाईकोर्ट
अदालत ने  कहा कि खिरखिंडी गांव के छात्रों को कोयना नदी के बैकवाटर में नाव से यात्रा करनी पड़ती है और फिर अपने स्कूल तक पहुँचने के लिए जंगल से होकर जाना पड़ता है। अदालत ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को संबंधित विभागों के सचिवों के साथ बैठक बुलाने और सकारात्मक और स्थायी समाधान निकालने का निर्देश दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि वह केवल बच्चों को उनकी शिक्षा के लिए सहायता और सुविधाएं प्राप्त करने में दिलचस्पी रखता है।
विज्ञापन


सतारा जिले के एक गांव में दो हेलीपैड हैं, लेकिन कोई सड़क या पुल नहीं: बॉम्बे हाईकोर्ट
अदालत ने कहा कि सतारा जिले के एक गांव में दो हेलीपैड हैं, लेकिन कोई सड़क या पुल नहीं है। न्यायमूर्ति वरले ने कहा हमें कुछ गांवों में हेलीपैड से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन साथ ही हम बच्चों के स्कूल या कॉलेज जाने, उनकी शिक्षा पूरी करने और समाज की मदद करने के लिए अच्छी सड़कें भी देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "हम केवल यह चाहते हैं कि राज्य सरकार सकारात्मक कदम उठाए और जो भी संभव हो वह करे और स्थायी समाधान निकाले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed