फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bombay high court quashes maharastra government decision revoke ban on license sell distribution

Johnson & Johnson: कंपनी को मिली बेबी पाउडर बिक्री की इजाजत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत

Wed, 11 Jan 2023 02:14 PM IST
नितिन गौतम मुंबई, अमर उजाला न्यूज डेस्क
मुंबई, अमर उजाला न्यूज डेस्क Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 11 Jan 2023 02:14 PM IST
सार

Johnson & Johnson: हाईकोर्ट ने कहा कि कार्यपालिका ने एक चींटी को मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल किया है। क्या यह जरूरी है कि अगर उत्पाद में थोड़ी कमी रह गई है तो लाइसेंस रद्द कर देना ही क्या एकमात्र विकल्प है?

विज्ञापन
bombay high court quashes maharastra government decision revoke ban on license sell distribution
जॉनसन बेबी पाउडर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी को बड़ी राहत देते हुए महाराष्ट्र सरकार के दो आदेशों को खारिज कर दिया। दरअसल महाराष्ट्र सरकार ने जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के बेबी पाउडर की मैन्युफैक्चरिंग के लाइसेंस को रद्द कर दिया था। साथ ही सरकार ने कंपनी के बेबी पाउडर को बनाने, बेचने और डिस्ट्रीब्यूट करने पर भी रोक लगा दी थी। जिसे अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है और कंपनी को बेबी पाउडर बनाने का लाइसेंस फिर से देते हुए इसे बनाने और बेचने की अनुमति भी दे दी है। 

विज्ञापन


सरकार के आदेशों को कंपनी ने चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा  खटखटाया था। बॉम्बे हाईकोर्ट की जस्टिस गौतम पटेल और जस्टिस एसजी दिगे की डिविजन बेंच ने अपने आदेश में सरकार के आदेशों को भेदभावपूर्ण, कठोर और अनुचित करार दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि उच्च गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए कॉस्मेटिक उत्पादों में गुणवत्ता और सुरक्षा पहली प्राथमिकता होती है लेकिन अगर मैन्युफैक्चरिंग के दौरान थोड़ी कमी रह जाती है तो उसके लिए पूरी मैन्यफैक्चरिंग प्रक्रिया को बंद कर देना सही नहीं है। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने कहा कि कार्यपालिका ने एक चींटी को मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल किया है। क्या यह जरूरी है कि अगर उत्पाद में थोड़ी कमी रह गई है तो लाइसेंस रद्द कर देना ही क्या एकमात्र विकल्प है? कोर्ट ने सरकार के आदेशों को बहुत कठोर बताया और सरकार की कार्रवाई को भेदभावपूर्ण और अनुचित करार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कुछ समय पहले महाराष्ट्र एफडीए ने जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर के कुछ सैंपल मुलुंड, मुंबई, नासिक और पुणे से लिए थे, जिनमें यह पाउडर बच्चों की सेहत के लिए सही नहीं पाया गया था। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने 15 सितंबर 2022 को आदेश जारी कर कंपनी की कुछ मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का लाइसेंस रद्द कर दिया था। इसके बाद 20 सितंबर 2022 को सरकार ने जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पाउडर की मैन्युफैक्चरिंग, बिक्री और वितरण पर भी रोक लगा दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed