फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bombay HC transfers special judge Satbhai hearing Anil Deshmukh remand applications to Yavatmal

मुंबई: विशेष न्यायाधीश एचएस सतभाई का तबादला, अनिल देशमुख के खिलाफ ईडी मामले की कर रहे थे सुनवाई 

Wed, 17 Nov 2021 12:31 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 17 Nov 2021 12:31 PM IST
सार

अनिल देशमुख के मामले के अलावा विशेष न्यायाधीश सतभाई इस साल जुलाई से सत्र अदालत में सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे थे।

विज्ञापन
Bombay HC transfers special judge Satbhai hearing Anil Deshmukh remand applications to Yavatmal
बंबई उच्च न्यायालय - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बंबई उच्च न्यायालय ने अनिल देशमुख के खिलाफ ईडी मामले की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश एचएस सतभाई का तबादला कर दिया है। विशेष न्यायाधीश सतभाई इस साल जुलाई से यहां की सत्र अदालत में सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे थे। न्यायाधीश सतभाई तबादला तत्काल प्रभाव से यवतमाल जिला कर दिया है। पूर्वी महाराष्ट्र में यवतमाल जिला मुंबई से 685 किमी दूर स्थित है। 

विज्ञापन


बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को जारी एक अधिसूचना में कहा कि वह एचएस सतभाई, न्यायाधीश, नगर दीवानी अदालत और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, मुंबई को जिला न्यायाधीश-2 और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, केलापुर, जिला यवतमाल के रूप में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित और नियुक्त कर रहा है।
विज्ञापन


सतभाई देशमुख के मामले के अलावा कथित महाराष्ट्र सदन घोटाले के संबंध में महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल के खिलाफ एक मामले की भी सुनवाई कर रहे थे। बाद में उन्हें आरोपमुक्त कर दिया गया। मामले में सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि इस बात के कोई ठोस सबूत नहीं हैं कि दिल्ली में नए महाराष्ट्र सदन के निर्माण के अनुबंध में भुजबल और उनके परिजनों ने किसी भी प्रकार की 'रिश्वत' ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायाधीश सतभाई एक सहकारी बैंक में कथित घोटाले से संबंधित मामले में शिवसेना के पूर्व सांसद आनंद अडसुल की अग्रिम जमानत याचिका पर भी सुनवाई कर रहे थे। वह महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता एकनाथ खडसे से जुड़े कथित पुणे भूमि सौदे के मामले की भी सुनवाई कर रहे थे। गौरतलब है कि देशमुख को एक नवंबर को ईडी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed