{"_id":"6375e449dbfeb4491755322f","slug":"bombay-hc-issues-notice-to-maharashtra-govt-on-a-plea-challenging-action-on-narayan-rane-bungalow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra News: BMC चुनाव को लेकर शिंदे सरकार को कोर्ट का नोटिस; जानें राणे के बंगले पर क्यों हुई कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra News: BMC चुनाव को लेकर शिंदे सरकार को कोर्ट का नोटिस; जानें राणे के बंगले पर क्यों हुई कार्रवाई
Thu, 17 Nov 2022 02:10 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 17 Nov 2022 02:10 PM IST
सार
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीएमसी चुनावों में कुल सीटों को 236 से घटाकर 227 करने को चुनौती देने वाली याचिका पर महाराष्ट्र सरकार को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीएमसी चुनावों में कुल सीटों को 236 से घटाकर 227 करने को चुनौती देने वाली याचिका पर महाराष्ट्र सरकार को नोटिस जारी किया है। बता दें कि एकनाथ शिंदे सरकार के अध्यादेश, जिसने संख्या को घटाकर 227 कर दिया था, जिसे ठाकरे गुट के कॉरपोरेटर राजू पेडनेकर ने चुनौती दी थी।
विज्ञापन
राणे के बंगले से अनाधिकृत निर्माण हटाने का काम शुरू
मुंबई के जुहू इलाके में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बंगले से अनाधिकृत निर्माण हटाने का काम गुरुवार को शुरू हो गया। एक निकाय अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने सितंबर में बंबई उच्च न्यायालय के उस फैसले को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें मुंबई नगर निकाय को राणे के बंगले 'अधिश' में अनधिकृत निर्माण को गिराने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन
कार्टूनिस्ट ने धमकियों की शिकायत दर्ज कराई
प्रसिद्ध प्रकाशन 'मार्मिक' के एक कार्टूनिस्ट की शिकायत पर मुंबई में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप लगाया गया था कि दक्षिणपंथी नेता संभाजी भिड़े से मिलते-जुलते कैरिकेचर के लिए उन्हें धमकाया जा रहा है। भायखला थाने के एक अधिकारी ने कहा कि कार्टूनिस्ट गौरव सर्जेराव यादव की शिकायत पर न तो कोई प्राथमिकी दर्ज की गई है और न ही कोई गिरफ्तारी की गई है। उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए अदालत जाने को कहा गया है।
विज्ञापन