{"_id":"5f4961575c9cb93f8461c6b7","slug":"bombay-hc-gives-conditional-permission-of-moharram","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में मोहर्रम के दौरान जुलूस निकालने के लिए सशर्त मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में मोहर्रम के दौरान जुलूस निकालने के लिए सशर्त मंजूरी
Sat, 29 Aug 2020 01:26 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bombay Highcourt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मुंबई में मोहर्रम के दौरान जुलूस निकालने की मंजूरी दे दी है। हालांकि, कोरोना महामारी के चलते कड़े प्रतिबंधों के बीच जुलूस निकालना होगा। जस्टिस एसजे कथावाला और जस्टिस माधव जामदार की पीठ ने स्थानीय शिया मुस्लिम संगठन की याचिका पर यह अनुमति दी, जिसने मोहर्रम के दौरान प्रतीकात्मक रूप से जुलूस निकालने की मंजूरी मांगी थी। महाराष्ट्र सरकार और शिया संगठन आल इंडिया इदारा-ए-तहाफुज-ए-हुसैनियात के बीच एक समझौता हुआ, जिसके बाद दोनों कोर्ट पहुंचे थे। इसके बाद कोर्ट ने अपनी रजामंदी दे दी।
कोर्ट के आदेश के मुताबिक, शिया समुदाय के लोगों 30 अगस्त को शाम 4:30 से 5:30 के बीच जुलूस निकालने की अनुमति दी गई है। वह भी ट्रक के जरिये पहले से तय रास्ते पर ही जुलूस निकाला जा सकेगा। पैदल जुलूस निकालने की इजाजत नहीं होगी। हर ट्रक में अधिकतम पांच लोगों की ही इजाजत होगी और सिर्फ पांच लोग ही ताजिये के साथ होंगे। जिन पांच लोगों को अनुमति दी गई है, उनके नाम और घर के पते मुंबई पुलिस को सौंपे गए हैं। वहीं, राज्य सरकार को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हरसंभव कदम उठाने को कहा गया है और साथ ही धारा 144 लगाने को कहा गया है।