फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bomb threats to airlines continue today four case register indigo akasa air effected

Bomb Threats: आज फिर कई फ्लाइट्स को मिली बम की धमकी, एयरलाइंस ने कहा- यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता

Sun, 20 Oct 2024 02:37 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 20 Oct 2024 02:37 PM IST
सार

इंडिगो एयरलाइंस ने बताया कि उनकी दिल्ली से इस्तांबुल जाने वाली फ्लाइट 6ई में बम रखा होने की धमकी मिली थी। यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। 

विज्ञापन
bomb threats to airlines continue today four case register indigo akasa air effected
इंडिगो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

एयरलाइंस को बम की धमकी मिलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को भी कई फ्लाइट्स में बम रखा होने की धमकी दी गई। जिससे अफरा-तफरी की स्थिति रही। जिन फ्लाइट्स को बम की धमकी मिली है, उनमें से तीन इंडिगो एयरलाइंस और कुछ फ्लाइट्स फ्लाइट अकासा एयर की हैं। अकासा ने संख्या नहीं बताई। इंडिगो ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है और कहा है कि वे सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं। 
विज्ञापन


इंडिगो की तीन फ्लाइट्स में बम की धमकी मिली
इंडिगो एयरलाइंस ने बताया कि उनकी दिल्ली से इस्तांबुल जाने वाली फ्लाइट 6ई में बम रखा होने की धमकी मिली थी। यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हम संबंधित अथॉरिटीज के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और गाइडलाइंस के तहत सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं। इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई-इस्तांबुल के बीच संचालित होने वाली फ्लाइट 6ई 17 को भी धमकी मिली है। साथ ही जोधपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6ई 184 को भी बम की धमकी मिली है। एयरलाइंस ने बताया कि यह विमान सुरक्षित दिल्ली पहुंच गया है। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है और सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


 इंडिगो एयरलाइंस की हैदराबाद से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट 6ई 108 को भी बम की धमकी मिली है। एयरलाइन ने कहा कि धमकी के बाद चंडीगढ़ पहुंचने पर फ्लाइट को आइसोलेट किया गया और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए यात्रियों को उतारा गया। विमान की जांच की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अकासा एयर की फ्लाइट्स को भी मिली धमकी
वहीं अकासा की एक फ्लाइट को भी आज बम की धमकी मिली। अकासा एयर की भी कुछ फ्लाइट्स को भी बम की धमकी मिली है। कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि अकासा एयर की इमरजेंसी टीम हालात पर नजर बनाए हुए है और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल और दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। इस हफ्ते विभिन्न एयरलाइंस में बम रखा होने की 40 के करीब धमकियां मिल चुकी हैं। इससे विमानन कंपनियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते 24 घंटे में विस्तारा की दिल्ली-लंदन फ्लाइट, एयर इंडिया की जयपुर-दुबई एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान सेवा, अकासा एयर की बंगलूरू-मुंबई की फ्लाइट में भी ऐसी ही बम की धमकी मिली। विस्तारा एयरलाइंस की दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट को तो धमकी मिलने के बाद जर्मनी के फ्रैंकफर्ट की ओर मोड़ा गया। 


कांग्रेस ने सरकार को घेरा
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'देश में विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां लगातार मिल रही हैं। पिछले 5 दिन में 70 विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। त्योहारों का वक्त है। लोग अपने घरों तक पहुंचने के लिए फ्लाइट ले रहे हैं, लेकिन ऐसी धमकियों ने देश में डर का माहौल बना दिया है। पिछले कुछ महीनों से ऐसी धमकियों का सिलसिला जारी है। इससे पहले अस्पतालों और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। लोग अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं, लेकिन मोदी सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही, जिससे धमकियों का सिलसिला रुक सके।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed