{"_id":"6325a7b4fe77f41d94068d3b","slug":"bomb-explodes-on-roof-of-school-in-titagarh-during-school-hours-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: पश्चिम बंगाल में स्कूल की छत पर हुआ बम विस्फोट, खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज, जांच जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: पश्चिम बंगाल में स्कूल की छत पर हुआ बम विस्फोट, खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज, जांच जारी
Sun, 18 Sep 2022 06:55 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 18 Sep 2022 06:55 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल के एक स्कूल की छत पर बम विस्फोट का मामला सामने आया है। गनीमत की बात रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
स्कूल में बम विस्फोट
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के एन 24 परगना में टीटागढ़ स्थित टीटीगढ़ फ्री इंडिया हाई स्कूल में शनिवार को बम विस्फोट की घटना सामने आई है। सेंट्रल जोन बैरकपुर के डीसी आशीष मौर्य ने इस घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्कूल की छत पर विस्फोट उस समय हुआ जब स्कूल चल रहा था। उन्होंने आगे बताया कि गनीमत की बात ये रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
डीसी आशीष मौर्य ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो फॉरेंसिक टीमों को बुलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैरकपुर के सीपी आलोक राजोरिया ने स्कूल में बम विस्फोट के मामले में जानकारी दी है। उन्होंने इस मामले में हुई कार्रवाई के बारे में बताते हुए कहा कि घटना के संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक आरोपी के घर से 10 देसी बम बरामद हुए हैं। घटना के कारणों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें से तीन एक ही स्कूल के छात्र हैं और चौथा पूर्व छात्र है। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी और स्कूल के कुछ छात्रों के बीच निजी दुश्मनी के चलते इन लोगों ने स्कूल की छत पर बम फेंका था।