फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bomb blast in quetta capital of balochistan pakistan 3 secuity for kills and many injures

पाकिस्तान: क्वेटा में बलूचिस्तान में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान के आत्मघाती हमले में चार सुरक्षाकर्मियों की मौत, 20 लोग घायल

Sun, 05 Sep 2021 12:33 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 05 Sep 2021 12:33 PM IST
सार

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आने वाला देश नहीं है। लगातार यह बम धमाके हो रहे हैं। ताजा मामला बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा का है। यहां बम धमाके में चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई, जबकि करीब डेढ़ दर्जन लोग इसके शिकार हो गए।

विज्ञापन
bomb blast in quetta capital of balochistan pakistan 3 secuity for kills and many injures
पाकिस्तान में धमाका - फोटो : twitter

विस्तार

प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के एक आत्मघाती हमलावर ने रविवार को देश के अशांत बलूचिस्तान प्रांत को दहला दिया। इस आत्मघाती हमले में कम से कम चार सुरक्षाकर्मी मारे गए और 20 लोग घायल हो गए। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। क्वेटा के पुलिस उप महानिरीक्षक अजहर अकरम ने कहा कि हमले में प्रांतीय राजधानी क्वेटा में मस्तुंग रोड पर फ्रंटियर कोर (एफसी) चेक पोस्ट को निशाना बनाया गया। 

विज्ञापन


अकरम ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी मोटरसाइकिल को फ्रंटियर कॉर्प्स को ले जा रहे वाहन से भिड़ा दिया। बम निरोधक दस्ते ने अनुमान लगाया है कि मोटरसाइकिल छह किलोग्राम विस्फोटक से लदी थी।
विज्ञापन


अकरम ने पुष्टि की है कि विस्फोट में चार लोग मारे गए हैं, जबकि हमले में 18 सैनिक और 2 अन्य समेत 20 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है और हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। बलूचिस्तान के आतंकवाद विरोधी विभाग के अनुसार, विस्फोट एक आत्मघाती हमला था और सोना खान चेक पोस्ट के पास किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। माना जा रहा है कि यह एक इशारा है कि काबुल में सरकार बदलने से पाकिस्तान का संकट खत्म नहीं हो सकता। सुरक्षा बलों के मुताबिक, हमले में जिस वाहन को निशाना बनाया गया, वह प्रांत के हजारा समुदाय के सब्जी विक्रेताओं को सुरक्षा मुहैया करा रहा था। हमले की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान ने मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed