{"_id":"5c06189ebdec2241471f68af","slug":"bollywood-singer-kumar-sanu-will-not-attend-rath-yatra-organised-by-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की रथयात्रा में नहीं शामिल होंगे कुमार सानू, कहा- छोड़ चुका हूं पार्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा की रथयात्रा में नहीं शामिल होंगे कुमार सानू, कहा- छोड़ चुका हूं पार्टी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
कुमार सानू
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के मशहूर गायक कुमार सानू ने सोमवार को इस बात से इंकार कर दिया कि उन्होंने भाजपा द्वारा पश्चिम बंगाल में आयोजित होने वाले रथयात्रा कार्यक्रम में शामिल होने को मंजूरी दी है। उन्होंने इस आयोजन के साथ अपना नाम जोड़े जाने को एक साजिश बताया। साल 2012 में कुमार सानू भाजपा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
सानू ने कहा, 'पार्टी के लोगों ने एक सूची बनाई मगर इसमें मेरा नाम शामिल किए जाने से पहले मुझे इसकी सूचना दी जानी चाहिए थी। कोलकाता के लोग मुझसे प्यार करते हैं इसलिए मुझे लगता है कि यह एक साजिश है। मैं इस कार्यक्रम में नहीं आ रहा हूं क्योंकि मुझसे इस बारे में कोई बातचीत नहीं हुई है।'
विज्ञापन
बता दें कि भाजपा 7, 9 और 14 दिसंबर को उत्तर बंगाल के कूच बिहार, दक्षिणी 24 परगना जिले के गंगासागर और बीरभूम जिले के तारापीठ में तीन रथयात्राएं आयोजित कर रही है। सानू का कहना है कि वह अब भाजपा का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन
गायक ने कहा, '2012 में मैं पार्टी में इसलिए शामिल हुआ था क्योंकि मुझे उम्मीद थी कि इससे मेरे संगीत विद्यालय को कुछ मदद मिलेगी लेकिन अनाथ बच्चों के लिए संचालित किए जाने वाले इस विद्यालय को कोई मदद नहीं मिली। इसी कारण मैंने पार्टी छोड़ दी।'
कुमार सानू ने स्पष्ट किया कि उनका किसी राजनीतिक पार्टी से संबंध नहीं है और वह केवल संगीत के बारे में सोचते हैं। वहीं इस मामले पर भाजपा की राज्य इकाई के महासचिव सायंतन बसु का कहना है कि पार्टी चाहती थी कि वह रथयात्रा कार्यक्रम में आएं क्योंकि वह अब भी पार्टी के सदस्य हैं। उन्होंने कहा, 'हमें नहीं मालूम की वह कार्यक्रम में क्यों नहीं आ रहे हैं या अपनी सदस्यता से इंकार क्यों कर रहे हैं। मगर हम चाहते थे कि वह आएं। इसी कारम हमने केंद्र से संपर्क किया था।'