फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bofors agent Win Chadha Mumbai-based flat auctioned in 12 crores

बोफोर्स एजेंट विन चड्ढा का मुंबई स्थित फ्लैट 12 करोड़ में नीलाम

Thu, 07 Nov 2019 06:18 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Thu, 07 Nov 2019 06:18 AM IST
विज्ञापन
Bofors agent Win Chadha Mumbai-based flat auctioned in 12 crores

बोफोर्स सौदे में शामिल कथित बिचौलिया विन चड्ढा का साउथ मुंबई स्थित फ्लैट आयकर विभाग ने करीब 12 करोड़ रुपये में नीलाम कर दिया। मालाबार हिल्स के पालाकिमो सोसायटी में इस तीन बीएचके फ्लैट को इसी सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने सरकार द्वारा तय कीमत में खरीदा है। इस रकम से दिवंगत विन चड्ढा का करोड़ों का बकाया पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आयकर विभाग की अंतरराष्ट्रीय कर कर वसूली इकाई ने पिछले महीने विन चड्ढा के कानूनी वारिस हर्ष चड्ढा के खिलाफ एक कथित कर चोरी मामले में फ्लैट की बिक्री घोषणा का नोटिस जारी किया था। जिसका हर्ष चड्ढा ने कोई जवाब नहीं दिया था। विन चड्ढा की 77 वर्ष की आयु में 2001 में मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन


आयकर विभाग के मुताबिक विन चड्ढा पर करीब 224.02 करोड़ रुपये का कर बकाया है जो अब वारिस होने के नाते हर्ष से वसूला जाना है। दरअसल, सीबीआई ने 1990 में एबी बोफोर्स के तत्कालीन अध्यक्ष मार्टिन आर्डबो, विन चड्ढा और हिंदुजा बंधुओं के खिलाफ भारतीय सेना के लिए 400 होवित्जर बोफोर्स तोपों के सौदे में कथित भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम आने से इस मामले ने राजनीतिक सुर्खियों में रहा था। विन चड्ढा ने इस मामले में बोफोर्स से उसे मिली कमीशन का खुलासा नहीं किया था जिसके कारण उस पर आयकर बकाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed