फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   boat overturned near Bhamnal which carrying almost 30 passengers rescue operation is underway

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, नाव पलटने से नौ की मौत, 16 को सुरक्षित निकाला गया

Thu, 08 Aug 2019 01:08 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 08 Aug 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
boat overturned near Bhamnal which carrying almost 30 passengers rescue operation is underway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

महाराष्ट्र के पुणे में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां सांगली जिले के पालुस ब्लॉक में भामनाल के पास एक नाव पलट गई है। बताया जा रहा है कि नाव में 27-30 गांववाले सवार थे। अभी तक नौ शवों को बरामद कर लिया गया है। वहीं 16 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। बाकी के बचे हुए लोग लापता है। जिन्हें ढूंढने की कोशिश की जा रही है। यह जानकारी पुणे मंडल के संभागीय आयुक्त दीपक म्हैसेकर ने दी।

विज्ञापन

 

महाराष्ट्र पुलिस के विशेष पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था), मिलिंद भारम्बे ने कहा, 'यह स्थानीय लोगों की एक बचाव नौका थी जो बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। अभी तक नौ शवों की बरामदगी हो चुकी है। 10-12 लोगों के मरने की आशंका है। खोज और बचाव कार्य जारी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र इस समय बाढ़ से जूझ रहा है। पिछले हफ्ते यहां 16 लोगों की जान चली गई थी और अबतक 1.32 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं। कोल्हापुर और सांगली जिले बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यहां सड़के पूरी तरह से कट चुकी हैं। पिछले कुछ दिनों से इन दोनों जिलों में भारी बारिश हुई है।

भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार को पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे, सतारा और कोल्हापुर जिलों के लिए बेहद भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बुधवार शाम को सांगली जिले के लिए केवल हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया था।


पुणे मंडल के संभागीय आयुक्त दीपक म्हैसेकर ने कहा, पश्चिमी महाराष्ट्र के पांच जिले बाढ़ से प्रभावित हैं और 16 लोगों की जान जा चुकी है। प्रशासन ने 1.32 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में बुधवार को बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए बुधवार को प्रभावित जिलों के मंत्रिमंडल और कलेक्टरों के साथ बैठक हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed