{"_id":"5737ebeb4f1c1bdd7f9199b0","slug":"boat-capsizes-in-river-ganga-in-bardhaman-district-of-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल के बर्धमान में गंगा नदी में डूबी नाव, 150 लोग थे सवार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल के बर्धमान में गंगा नदी में डूबी नाव, 150 लोग थे सवार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Sun, 15 May 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में कालना से शांति घाट जा रही नाव के गंगा नदी में डूबने से कई लोग लापता हो गए हैं। हादसा बीती रात उस वक्त हुआ जब नाव कालना से शांति घाट जा रही थी। चश्मदीदों के मुताबिक नाव की कुल सवारी क्षमता 60 से 70 लोगों की थी, लेकिन उसमें 150 लोग सवार थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ओवरलोडिंग होने की वजह से नाव डूबी है। शांति घाट के लोगों ने बताया कि हादसे के बाद मदद भी देर में पहुंची और अब भी कई लोग लापता हैं। प्रशासन का कहना है कि सर्च ऑपरेशन जारी है। हादसे के बाद सही समय पर मदद न मिलने की वजह से शांति घाट पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एक नाव में आग भी लगा दी।
विज्ञापन
Boat capsizes in river Ganga in Bardhaman district of West Bengal. Some people feared drowned. Search operation underway.
— ANI (@ANI_news) May 15, 2016