फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bnks gear up for Salary Day

दूसरे चरण के सैलरी डे की भीड़ से निपटने को बैंक हुए तैयार

Wed, 07 Dec 2016 05:11 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 07 Dec 2016 05:11 AM IST
विज्ञापन
Bnks gear up for Salary Day

दूसरे चरण के सैलरी डे पर उमड़ने वाली भीड़ से निपटने के लिए बैंकों ने कमर कस ली है। इस बात की पूरी कोशिश है कि एटीएम और बैंकों में उमड़ने वाली भीड़ को खाली हाथ लौटने को मजबूर न होना पड़े। गौरतलब है कि कई संस्थान अपने कर्मचारियों को हर महीने सात तारीख को सैलरी देते हैं। नोटबंदी के बाद से बैंकों में नकदी संकट बनी हुई है। कई शाखाओं में स्थिति यह है कि वे खाता धारक को हर सप्ताह 24 हजार निकासी की सुविधा देने के आरबीआई के आदेश पर भी अमल नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन


देश के सभी हिस्सों में एटीएम के बाहर भी लंबी कतार दिख रही है, इस वजह से जिन एटीएम में कैश डाला जा रहा है वह भी जल्दी ही खाली हो जा रहे हैं। बैंक अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को दूसरे चरण का सैलरी डे है। ऐसे में बैंकों के बाहर कतार और बढ़ने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि बैंकों की तरफ से इस बात की पूरी तैयारी है कि वे ग्राहकों की मांग को पूरी कर सकें। एक्सिस बैंक के कार्यकारी निदेशक राजेश दहिया ने बताया कि जिन शाखाओं  में निकासी का दबाव अधिक है उन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एटीएम के संबंध में उन्होंने कहा कि 95 फीसदी एटीएम में सुधार किया जा चुका है। अब सिर्फ नकदी डालने की व्यवस्था में कमी की वजह से संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम में दिन में एक बार ही नकदी डाली जा रही है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिन बैंकों पर दबाव इसी तरह बना रहेगा। बैंक अधिकारियों के अनुसार सैलरी डे की भीड़ 7-10 दिसंबर तक बनी रहेगी। एसबीआई के प्रबंध निदेशक रजनीश कुमार ने कहा कि सैलरी और पेंशन की भीड़ अगले 5-7 दिन तक रहेगी। बैंकों में कम पैसे दिए जाने के बारे में उन्होंने कहा कि ऐसा सिर्फ इसलिए किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों को नकदी मिल सके। बैंक अधिकारियों का कहना है कि कुछ बैंक ग्राहकों को 2000 रुपये ही दे पा रहे हैं, जबकि कुछ बैंक 10-12 हजार का भुगतान कर रहे हैं।  

आरबीआई जल्द जारी करेगा 100 रुपये का नया नोट

Bnks gear up for Salary Day
RBI

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही बाजार में बड़ी पहचान विशेषताओं के साथ 100 रुपये के नए नोट जारी करेगा। आरबीआई ने विज्ञप्ति में कहा, ‘आरबीआई जल्द ही महात्मा गांधी सीरीज-2005 में 100 रुपये मूल्य के नए नोट जारी करेगा।

नए नोट के दोनों नंबर पैनल में कोई इनसेट लेटर नहीं होगा।’ आरबीआई ने कहा कि 100 रुपये के पुराने नोट भी लीगल टेंडर रहेंगे। इससे पहले 50 और 20 रुपये के नए नोट जारी करने की भी घोषणा की जा चुकी है। छोटे मूल्य के नोट जारी करने से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए 2000 के नोट के चेंज हासिल करने में दिक्कत पेश आ रही है।

वहीं देश में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बैंकों से चार महीने के भीतर दस लाख अतिरिक्त प्वाइंट ऑफ सेल मशीन लगाने को कहा है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बैंक पहले ही छह लाख पीओएस के ऑर्डर दे चुके हैं और अन्य चार लाख का ऑर्डर अगले कुछ दिनों में दे दिया जाएगा। कार्ड आधारित भुगतान को सुगम बनाने के लिए वर्तमान में देशभर में विभिन्न व्यवसायियों के पास 15 लाख पीओएस टर्मिनल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed