फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BMS to celebrate June 3 as Bengal Unity Day

तैयारी: 3 जून को बंगाल एकता दिवस के रूप में मनाएगा भारतीय मजदूर संघ, उठाई जाएगी ये मांग

Tue, 01 Jun 2021 10:07 PM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 01 Jun 2021 10:07 PM IST
सार

इस दौरान भारतीय मजदूर संघ बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद हुईं श्रमिकों की हत्याओं में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग करेगा।

विज्ञापन
BMS to celebrate June 3 as Bengal Unity Day
भारतीय मजदूर संघ - फोटो : File Photo

विस्तार

भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) गुरुवार तीन जून को बंगाल एकता दिवस के रूप में मनाएगा। यह दिवस बंगाल के उन सैकड़ों श्रमिकों पर हुए बर्बर अत्याचार के विरोध में मनाया जाएगा जिन्हें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद हुई हिंसा में प्रताड़ित किया गया था। इस दिवस पर अनेक वर्चुअल सभाएं आयोजित की जाएंगी और संगठन के कार्यकर्ता राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन के जरिए संघ इस घटना में शामिल अपराधियों पर कार्रवाई करने की मांग भी करेगा।

विज्ञापन


भारतीय मजदूर संघ के जनरल सेक्रेटरी बिनोय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार को ऐसे परिवारों को आर्थिक मदद देनी चाहिए जिनके लोगों की इन हिंसाओं में हत्या कर दी गई और जिनके घरों को जला दिया गया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के साथ हुई इस हिंसा को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही बीएमएस 21 जून को योग दिवस भी मनायेगा क्योंकि उसका मानना है कि इस कोरोना काल में लोगों की मानसिक स्थिति और रोग प्रतिरोधी क्षमता को योग से ही मजबूत किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed