{"_id":"5f2b13b08ebc3e3cfd42c916","slug":"bmc-not-ready-to-leave-bihar-s-ips-officer-vinay-tiwari-he-said-only-talk-on-zoom-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के आईपीएस को छोड़ने के लिए तैयार नहीं बीएमसी, कहा- गूगल ऐप, जियो ऐप और जूम ऐप से कर सकते हैं बातचीत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिहार के आईपीएस को छोड़ने के लिए तैयार नहीं बीएमसी, कहा- गूगल ऐप, जियो ऐप और जूम ऐप से कर सकते हैं बातचीत
Thu, 06 Aug 2020 07:14 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 06 Aug 2020 07:14 AM IST
विज्ञापन
पटना एसपी सिटी विनय तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में जांच के लिए मुंबई आए पटना के एसपी विनय तिवारी को 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहना होगा। बीएमसी ने बिहार के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) की ओर से पत्र आने के बावजूद भी उन्हें छोड़ने से मना कर दिया है। बिहार के आईजी संजय सिंह ने बीएमसी आयुक्त को एक पत्र लिखा था, जिसमें आईपीएस विनय तिवारी को क्वारंटीन किए जाने का विरोध किया गया था। साथ ही, उन्हें रिहा करने का भी अनुरोध किया गया था।
विज्ञापन
बीएमसी की ओर से अतिरिक्त आयुक्त पी.वेलरासू ने बिहार के आईजी को पत्र का जवाब भेजा है कि बिहार में कोविड-19 के मामले को देखते हुए एसपी विनय तिवारी 14 दिनों के लिए क्वारंटीन रहेंगे। लेकिन वह डिजिटल प्लेटफार्म यानी कि गूगल मीट, जूम ऐप और जियो मीट आदि के माध्यम से अपनी बात कर सकते हैं। कोरोना संक्रमण के कारण उन्हें महाराष्ट्र के पुलिस अधिकारियों से प्रत्यक्ष रूप से मिलने की इजाजत नहीं दी जा सकती। इसके बाद बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने ट्वीट किया है कि बीएमसी का यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। बता दें कि सुशांत सिंह मामले की जांच के लिए आईपीएस विनय तिवारी रविवार को मुंबई पहुंचे थे। उसी दिन देर रात उन्हें होम क्वांटीन कर दिया गया था।
विज्ञापन