फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BMC Joint Municipal Commissioner Ramesh Pawar accidentally drinks from a bottle of hand sanitiser, instead of a bottle of water

बीएमसी सह आयुक्त से भारी चूक, पानी की जगह पी लिया सैनिटाइजर

Wed, 03 Feb 2021 04:28 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 03 Feb 2021 04:28 PM IST
विज्ञापन
BMC Joint Municipal Commissioner Ramesh Pawar accidentally drinks from a bottle of hand sanitiser, instead of a bottle of water
बीएमसी सह आयुक्त रमेश पवार - फोटो : ANI

देश में सैनिटाइजर को लेकर लोग सावधानी नहीं बरत पा रहे हैं। ताजा घटना महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से आ रही है जहां बीएमसी के सह आयुक्त रमेश पवार से भारी चूक हो गई। उन्होंने गलती से पानी की जगह सैनिटाइजर पी लिया। जब मीडिया ने इस चूक के बारे में उनसे पूछा तो उन्होंने कहा, मैंने सोचा कि मुझे अपना भाषण शुरू करने से पहले पानी पीना चाहिए इसलिए मैंने बोतल उठा ली और पीने लगा। पानी और सैनिटाइटर की बोतलें वहां समान थीं, इसलिए इस तरह की चूक हुई। हालांकि जैसे ही मैंने इसे पिया, मुझे गलती का एहसास हुआ और मैंने इसे पूरी तरह से बाहर उगल दिया।

विज्ञापन

 

महाराष्ट्र में सैनिटाइजर पिलाने की घटना आम हुई
बता दें कि महाराष्ट्र मे दो फरवरी को भी ऐसी घटना सामने आई थी जहां यवतमाल जिले में कापसिकोरी गांव में पोलियो टीकाकरण के दौरान बड़ी लापरवाही की गई थी। स्वास्थ्यकर्मियों ने कापसिकोरी गांव में 12 बच्चों को पोलियो ड्रॉप की जगह सैनिटाइजर पिला दिया, जिससे बच्चों की हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन







उल्टी और बेचैनी की शिकायत के बाद इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। सभी बच्चों की उम्र पांच साल से कम। उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों की टीम इनकी निगरानी कर रही है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्रीकृष्ण पांचाल ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed