फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bmc election sanjay raut said eknath sinde corporators do not want bjp mayor many in touch with us

BMC: 'शिंदे भी नहीं चाहते भाजपा का मेयर, होटल बना जेल...', बीएमसी महापौर पर संजय राउत के बयान से बढ़ा सस्पेंस

Sun, 18 Jan 2026 01:12 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 18 Jan 2026 01:12 PM IST
सार

मुंबई में मेयर पद को लेकर जारी खींचतान और होटल पॉलिटिक्स पर शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे भी मुंबई में भाजपा का मेयर नहीं चाहते। राउत ने ये भी कहा कि कई पार्षद उनके संपर्क में हैं और वे पार्षदों से मिलने ताज होटल जा सकते हैं।

विज्ञापन
bmc election sanjay raut said eknath sinde corporators do not want bjp mayor many in touch with us
संजय राउत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई में मेयर पद को लेकर सस्पेंस लगातार बढ़ रहा है। चुनाव नतीजों के बाद एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर भाजपा से मेयर पद की मांग की है और अपने पार्षदों को होटल में ठहरा दिया है। सीएम फडणवीस ने किसी विवाद से इनकार किया है, लेकिन घटनाक्रम को लेकर शिवसेना यूबीटी सक्रिय हो गई है और पहले उद्धव ठाकरे ने ये कहकर हलचल बढ़ाई कि भगवान ने चाहा तो शिवसेना यूबीटी का ही मेयर बनेगा। तो अब संजय राउत ने कह दिया है कि शिवसेना के कई पार्षद भाजपा का मेयर नहीं चाहते और कई लोग उनके संपर्क में हैं। 
विज्ञापन


संजय राउत बोले- कौन चाहता है मुंबई में भाजपा का मेयर बने?
  • मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे के पार्षदों को इस तरह से होटल में बंदी बनाकर रखना कानून व्यवस्था का सवाल है। उन पार्षदों को डर है कि उनका अपहरण किया जा सकता है, उन्हें तोड़ा जा सकता है। ऐसे में शिंदे ने उन्हें ताज होटल में बंद कर दिया है और वहां पुलिस का कड़ा पहरा है। ये बहुत चिंताजनक बात है और ये पार्षदों के अधिकारों का हनन है। 
  • विज्ञापन
  • शिंदे को 29 या 25 जो भी हैं, पार्षदों को तुरंत रिहा करना चाहिए। 
  • शिवसेना यूबीटी नेता ने कहा, हमें और हमारे दोस्तों को ताज होटल जाना है, लेकिन हम वहां जाएंगे और वहां गड़बड़ हो जाएगी, लेकिन फिर भी हम वहां जाएंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • संजय राउत ने दावा किया कि एकनाथ शिंदे के गुट के कई पार्षद हमारे संपर्क में हैं। कौन चाहता है कि मुंबई में भाजपा का मेयर बने? खुद एकनाथ शिंदे भी ऐसा नहीं चाहते। 

ये भी पढ़ें- BMC: मुंबई में क्या चल रहा है? शिंदे की होटल पॉलिटिक्स पर सीएम फडणवीस के बयान ने बढ़ाई हलचल

क्या है बीएमसी की सत्ता का गणित?
बीएमसी चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और उसने 89 सीटों पर जीत दर्ज की है। हालांकि भाजपा अकेले दम पर मेयर बनाने की स्थिति में नहीं और उसे बहुमत के आंकड़े को छूने के लिए शिवसेना की जरूरत है। शिवसेना ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की है। हालांकि दोनों पार्टियों के पार्षद मिलकर भी कुल आंकड़ा 118 होता है। 227 सीटों वाले मुंबई नगर निगम में बहुमत का आंकड़ा 114 है और महायुति के पास बहुमत के आंकड़े से सिर्फ 4 ही ज्यादा पार्षद हैं।

शिवसेना यूबीटी के पास 65 पार्षद हैं और कांग्रेस के 24 पार्षदों ने जीत दर्ज की है। इनके अलावा मनसे के 6, एनसीपी शरद पवार गुट के पास एक, एआईएमआईएम के 8 और सपा के दो पार्षद भी हैं। ऐसे में अगर महाविकास अघाड़ी गठबंधन, महायुति के कुछ पार्षदों को तोड़ लेता है तो महाविकास अघाड़ी भी बीएमसी में मेयर बना सकता है। यही वजह है कि मुंबई नगर पालिका पर कब्जे की लड़ाई रोचक हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed