{"_id":"58aedcbf4f1c1ba03fb23240","slug":"bmc-election-bjp-worst-performance-in-parli-pankaja-munde-s-resignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"BMC चुनाव: यहां बुरी तरह हारी बीजेपी, पंकजा मुंडे ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
BMC चुनाव: यहां बुरी तरह हारी बीजेपी, पंकजा मुंडे ने दिया इस्तीफा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Feb 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
पंकजा मुंडे
बीएमसी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के उम्दा प्रदर्शन के बावजूद बीजेपी को झटका लगा है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे के गृह जिले बीड में बीजेपी ने खराब प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
बीड जिले में पार्ली एक नगर परिषद है। पार्ली की छह की छह सीटों पर बीजेपी चुनाव हार गई है। इन सीटों पर एनसीपी ने बीजेपी को मात देते हुए जीत दर्ज की है। पिछले चुनावों में इस नगर परिषद में बीजेपी छह में से पांच सीटों पर जीती थी।
विज्ञापन
इलाके में बीजेपी के खराब प्रदर्शन की वजह से पंकजा मुंडे ने मंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश की है। हालांकि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। पंकजा मुंडे पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं।
विज्ञापन