फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BMC authorities plan to set up desalination plant to purify seawater into potable water

मुंबई: समुद्र से मीठा पानी बनाने की परियोजना को हरी झंडी, 3520 करोड़ होंगे खर्च

Wed, 10 Feb 2021 05:06 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई।
अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 10 Feb 2021 05:06 AM IST
विज्ञापन
BMC authorities plan to set up desalination plant to purify seawater into potable water
bmc office - फोटो : social media

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पानी की समस्या को दूर करने के लिए समुद्र के पानी को मीठा बनाया जाएगा। बीएमसी ने इस प्रोजेक्ट के लिए 1600 करोड़ व अगले 20 वर्ष तक इसके परिचालन व रखरखाव के लिए 1920 करोड़ रुपये खर्च करने का निर्णय लिया है। इसके लिए समिति गठित करने की मंजूरी भी दे दी गई है।

विज्ञापन


समुद्र के पानी को मीठा करने की परियोजना शुरू करने के लिए बीएमसी की स्थायी समिति ने आयुक्त इकबाल सिंह चहल की अध्यक्षता में समिति बनाने की मंजूरी दी है। राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद पांच सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा। जिसमें कई विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। स्विस चैलेंज पद्धति से निविदा मंगाकर प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि इस प्रोजेक्ट से मुंबई में गर्मी के मौसम में होने वाली पानी की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। प्रोजेक्ट का प्रारूप तैयार करने के लिए 5.50 करोड़ रुपये और निविदा का मसौदा तैयार करने के लिए 40 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बीएमसी में भाजपा पार्षद गुट के नेता प्रभाकर शिंदे ने समुद्र के पानी को मीठा बनाने के प्रोजेक्ट को पैसे की बर्बादी बताया है। शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को खुश करने के लिए बीएमसी 3520 करोड़ रुपये बर्बाद करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed