{"_id":"5994c5c04f1c1ba9538b4609","slug":"blue-whale-challenge-will-be-strict-on-government-non-link-takers","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ब्लू व्हेल चैलेंज’ पर सरकार सख्त, कहा- जल्द लिंक हटाएं कंपनियां, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
‘ब्लू व्हेल चैलेंज’ पर सरकार सख्त, कहा- जल्द लिंक हटाएं कंपनियां, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई
अमर उजाला/ ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Thu, 17 Aug 2017 07:57 AM IST
विज्ञापन
Blue Whale Challenge
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज टेक कंपनियों को खतरनाक ‘ब्लू व्हेल चैलेंज’ गेम से जुड़े लिंक को हटाने का निर्देश देने के एक दिन बाद सरकार ने निर्देशों का पालन न होने के मामलों को बेहद गंभीरता से लेने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
उधर, इस मुद्दे को गृह मंत्री और आईटी मंत्री के समक्ष उठाने के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्री ने लोगों से अपने बच्चों पर नजर रखने की अपील की है। इस ऑनलाइन गेम के कारण देश में कई किशोरों की मौत के बाद सरकार ने गूगल, फेसबुक, व्हाट्सऐप, माइक्रोसॉफ्ट और इंस्टाग्राम जैसी दिग्गज टेक कंपनियों को गत मंगलवार को ‘ब्लू व्हेल चैलेंज’ से जुड़े लिंक हटाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
कैबिनेट की बैठक के बाद आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इस गेम के कारण देश के कई बच्चों की मौत के बाद सरकार सतर्क है। मंत्रालय ने सभी टेक कंपनियों को इस गेम से जुड़े लिंक हटाने को कहा है।
विज्ञापन
मंत्रालय के निर्देश का हर हाल में पालन होना चाहिए। टेक कंपनियों को लिखे गए पत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय ने कहा था, भारत में ‘ब्लू व्हेल चैलेंज’ गेम खेलते समय बच्चों के आत्महत्या कर लेने के मामले सामने आए हैं।
इसलिए आपसे अनुरोध है कि इस गेम के नाम से मौजूद किसी भी इंटरनेट लिंक अथवा इसी तरह के दूसरे गेम को तत्काल अपने प्लेटफार्म से हटाना सुनिश्चित करें। सरकार इसके उल्लंघन से जुड़े मामलों पर बेहद गंभीर रुख अपनाएगी।
दूसरी ओर, मेनका गांधी ने इस खतरनाक ऑनलाइन गेम के कारण हुई मौतों पर दुख जाहिर किया। उन्होंने लोगों को अपने बच्चों पर निगाह रखने की सलाह दी। मेनका ने ही सबसे पहले इससे गेम से जुड़े लिंक को हटाने का निर्देश जारी करने की मांग की थी।