{"_id":"58b86d624f1c1b7f59830d9d","slug":"blast-near-rss-office-in-kerala-injuring-3-supporters","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल के कोझीकोड में RSS दफ्तर के बाहर बम धमाका, 4 लोग घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केरल के कोझीकोड में RSS दफ्तर के बाहर बम धमाका, 4 लोग घायल
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर}
Updated Fri, 03 Mar 2017 06:46 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
केरल के कोझीकोड शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दफ्तर के बाहर एक बम धमाके में 3 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। खबरों के अनुसार, धमाका नाडापुरम के आरएसएस दफ्तर के पास हुआ। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है। साथ ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा कि यह हमला दो बाइक सवारों ने किया। अचानक वे दफ्तर के पास आए और देसी बम फेंक कर फरार हो गए। घायल आरएसएस के कार्यकर्ताओं को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। राज्य में इससे पहले भी आरएसएस के कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ था।
31 जनवरी को सीपीएम के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा आरएसएस कार्यकर्ताओं पर लाठियों से हमला करने की खबरें भी सामने आया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल हुए हमलों की निंदा की थी। इस घटना के बाद आरएसएस ने केंद्रीय गृह मंत्रायल से हस्ताक्षेप करने की अपील की है।