फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Blackbuck poaching case: Salman and saif went to jodhpur court

काला हिरण शिकार मामले में सलमान ने कोर्ट के सामने खुद को बताया बेकसूर

Fri, 27 Jan 2017 09:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 27 Jan 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
Blackbuck poaching case: Salman and saif went to jodhpur court
- फोटो : ANI

काला हिरण शिकार मामले में फंसे बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान शुक्रवार को जोधपुर कोर्ट में पेश होने के लिए पहुंचे। सलमान के अलावा इस मामले में फंसे सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे और तब्बू भी कोर्ट में पेश हुए। चारों कलाकारों ने आज कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए। इस दौरान सलमान ने कहा कि वह बेकसूर हैं और काला हिरण की मौत प्राकृतिक रूप से हुई थी उनके शिकार करने से नहीं। वहीं कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 15 फरवरी तय कर दी है।

विज्ञापन


बता दें कि 1998 में फिल्म हम साथ साथ हैं कि शूटिंग के दौरान सलमान खान और अन्य कलाकारों पर काला हिरण और चिकारा का शिकार करने का आरोप लगा था। सलमान पर अवैध हथियार रखने का मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। 
विज्ञापन


जिसमें उन्हें निचली अदालत से सजा भी घोषित हो गई थी हालांकि बाद में हाईकोर्ट ने सलमान को चिकारा और अवैध हथियार रखने के मामले में संदेह का लाभ देते हुए आरोपों से बरी कर दिया था। लेकिन फिलहाल काला हिरण के शिकार के मामले में उनके खिलाफ केस जोधपुर कोर्ट में जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी मामले में गवाही देने के लिए सलमान गुरुवार को जोधपुर पहुंच गए थे। इसके अलावा सैफ अली खान, तब्बू और सोनाली बेंद्रे भी अपने बयान दर्ज कराने के लिए जोधपुर पहुंचे। चारों कलाकार शुक्रवार सुबह एक साथ जोधपुर की सीजेएम कोर्ट में पेश हुए और घटना को लेकर अपने बयान दर्ज कराए।

कोर्ट ने सलमान से पूछे कुल 58 सवाल, बेंद्रे, सैफ और तब्बू भी हुए पेश

Blackbuck poaching case: Salman and saif went to jodhpur court
salman - फोटो : ANI

कोर्ट में पेश हुए सलमान खान और अन्य आरोपियों से कोर्ट ने कई सवाल पूछे। कोर्ट ने 28 गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपियों से सवाल किए। बताया जाता है कि अकेले सलमान खान से ही कुल 58 सवाल पूछे गए। 

करीब आधे घंटे तक कोर्ट में सलमान खान से सवाल जवाबों का सिलसिला चलता रहा। सलमान के वकील हस्तीमल सारस्वत ने बताया कि कोर्ट के सामने सलमान ने खुद को इस मामले में बेकसूर बताया। 

सलमान ने सभी सवालों के जवाब पूरी ईमानदारी से दिए। सलमान से कोर्ट में कुल 58 सवाल पूछे गए थे। अन्य आरोपियों से भी कोर्ट ने कई सवाल पूछे जिसके जवाब उन्होंने दर्ज कराए। इसके बाद पहले सलमान कोर्ट से बाहर निकले बाद में अन्य आरोपी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed