जारी है मूर्तियों से छेड़छाड़ का मामला, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के शिलापट पर पोती गई स्याही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूर्तियों पर हमले किये जाने का सिलसिला जारी है। कोलकाता में एक बार फिर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मारक पर प्रतीकात्मक हमला किया गया है। कोलकाता स्थित प्रेसिडेंसी में यूनिवर्सिटी स्थित जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के शिलापट पर कालिख पोती गई है। अज्ञात लोगों ने शिलापट पर दर्ज उनके नाम पर कालिख पोती है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।
West Bengal: Black ink smeared on Jana Sangh founder Syama Prasad Mukherjee's name engraved on a name plate at Presidency University campus in Kolkata pic.twitter.com/m8IQOq73ob
— ANI (@ANI) 19 March 2018विज्ञापन
आपको बता दें कि त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजों के कुछ घंटे बाद ही वहां लेनिन की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने की घटना सामने आई थी। सोशल मीडिया पर इस मामले पर खूब चर्चा भी हुई थी। इसके बाद देश के विभिन्न हिस्सों में कई विचारधाराओं की समर्थित विभूतियों की और राजनेताओं की मूर्तियों को तोड़ने और स्याही फेंके जाने का सिलसिला ही शुरू हो गया। लेनिन के बाद पेरियार, महात्मा गांधी, डॉ भीमराव अंबेडकर, जवाहरलाल नेहरू और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया गया।