फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Black fungus drug Amphotericin B to be available for Rupees 1200

राहत: ब्लैक फंगस की दवा एंफोटेरिसिन-बी 1200 रुपये में होगी उपलब्ध, जानें कब से शुरू होगा वितरण

Thu, 27 May 2021 01:25 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 27 May 2021 01:25 PM IST
सार

महाराष्ट्र स्थित जेनेटिक लाइफ साइंसेज में आज बृहस्पतिवार से ब्लैक फंगस की दवा एंफोटेरिसिन-बी का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इस दवा की कीमत 1200 रुपये प्रति शीशी होगी। साथ ही इसका वितरण सोमवार (31 मई) से शुरू हो जाएगा। इस दवा का उत्पादन बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने पांच और कंपनियों को एंफोटेरेसिरिन बी बनाने का लाइसेंस दे दिया है।

विज्ञापन
Black fungus drug Amphotericin B to be available for Rupees 1200
एंफोटेरिसिन बी इमल्शन इंजेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देशभर में फैली कोरोना महामारी के साथ ही अब ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) के बढ़ते मामलों ने नई समस्या खड़ी कर दी है। दरअसल, कोविड वैक्सीन की कमी के बाद अब देश में ब्लैक फंगस इंफेक्शन की दवाओं की भी कमी पड़ने लगी है। इस लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि, इस बीच राहत भरी खबर भी आई है कि महाराष्ट्र के वर्धा स्थित जेनेटिक लाइफ साइंसेज कंपनी में आज यानी बृहस्पतिवार (27 मई) से ब्लैक फंगस की दवा एंफोटेरिसिन-बी इमल्शन इंजेक्शन का निर्माण शुरू कर दिया गया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि इस फंगल इंफेक्शन की दवा की कीमत 1200 रुपये प्रति शीशी होगी। साथ ही इसका वितरण सोमवार (31 मई) से शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच और कंपनियों को मिला दवा के उत्पादन का लाइसेंस
मालूम हो कि अभी तक एंफोटेरिसिन-बी दवा का उत्पादन सिर्फ एक ही कंपनी कर रही थी, लेकिन ब्लैक फंगस की दवाओं की कमी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दे रखा है कि दुनिया के किसी भी कोने से इस फंगस इंफेक्शन की दवा को भारत लाया जाए। साथ ही दवा का उत्पादन बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने पांच और कंपनियों को एंफोटेरेसिरिन-बी बनाने का लाइसेंस दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


29 हजार से ज्यादा शीशियां राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को आवंटित
केंद्रीय मंत्री सदानन्द गौड़ा ने बुधवार (26 मई) को ट्वीट कर बताया कि देशभर में ब्लैक फंगस संक्रमण के अब तक 11,717 मामले सामने आ चुके हैं। इसके उपचार में इस्तेमाल होने वाली 'एंफोटेरिसिन-बी' दवा की 29,250 शीशियां अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आवंटित की ज चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed