{"_id":"60ab53348ebc3e6acc1d5cc8","slug":"black-fungus-5-424-mucormycosis-cases-reported-in-18-states-says-health-minister-harsh-vardhan-covid-diabetes","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस: कितने राज्यों में फैला म्यूकर माइकोसिस, किसे बना रहा शिकार? स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ब्लैक फंगस: कितने राज्यों में फैला म्यूकर माइकोसिस, किसे बना रहा शिकार? स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
Mon, 24 May 2021 12:48 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Mon, 24 May 2021 12:48 PM IST
सार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने सोमवार को देश भर में ब्लैक फंगस को लेकर जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अब तक 18 राज्यों में 5,424 मामले मिल चुके हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन
- फोटो : ANI
विस्तार
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप के बीच देश भर में अब म्यूकर माइकोसिस यानी ब्लैक फंगस भी अपना कहर ढा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने सोमवार को मंत्री समूह की 27वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि अब तक 18 राज्यों में 5,424 मामले मिल चुके हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि देशभर के 18 राज्यों में सोमवार सुबह तक ब्लैक फंगस के 5,424 मामले दर्ज किए गए। इनमें से गुजरात में 2,165, महाराष्ट्र में 1,188, उत्तर प्रदेश में 663, मध्य प्रदेश में 519, हरियाणा में 339, आंध्र प्रदेश में 248 मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने कहा कि इन 5,424 मामलों में से 4,556 मामलों में पहले कोविड संक्रमण था और 55 फीसदी मरीजों को डायबिटीज था।
Union Health Minister Dr. Harsh Vardhan chairs the 27th Group of Ministers Meeting on #COVID19
विज्ञापन विज्ञापन
"Till now, 5,424 cases of Mucormycosis reported in 18 States/UTs. Out of 5,424 cases, 4,556 patients have history of COVID19 infection. 55% of the patients had diabetes," he says. pic.twitter.com/ryc6zkmI7p — ANI (@ANI) May 24, 2021
कोविड केस घटे लेकिन संक्रमण दर बढ़ी
देश में कोरोना के नए मामलों में कमी आई है, लेकिन कई राज्य ऐसे भी हैं, जहां संक्रमण दर अब भी अधिक है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि देश के 16 राज्यों- कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर, पुडुचेरी, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, सिक्किम और लक्षद्वीप संक्रमण दर अधिक हैं। उन्होंने कहा कि बीते 24 घंटे में 4,454 लोगों की जान गई। इनमें सबसे अधिक महाराष्ट्र में 1,320 लोगों की जान चली गई। कर्नाटक में 624, तमिलनाडु में 422 और उत्तर प्रदेश में 231 लोगों की इस बीमारी से जान चली गई।
क्या है ब्लैक फंगस?
बता दें कि म्यूकरमाइकोसिस एक फंगल इन्फेक्शन है। यह उन लोगों को प्रभावित करता है, जिनका इम्यून सिस्टम किसी बीमारी या इसके इलाज की वजह से कमजोर हो जाता है। ये फंगस हवा में मौजूद होता है और ऐसे लोगों में पहुंचकर उनको संक्रमित करता है।