फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjym accused of eve teasing

महिला से छेड़छाड़ के मामले में बुरे फंसे मुंबई भाजयुमो अध्यक्ष

Tue, 29 Mar 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 29 Mar 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
bjym accused of eve teasing

मथुरा में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) सम्मेलन में महिला कार्यकर्ता से छेड़खानी के आरोप में मुंबई भाजपा युवा अध्यक्ष गणेश पांडे को उनके पद से हटा दिया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति रामराजे निंबालकर ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाया और पीड़ित महिला के बयान दर्ज करने और वरिष्ठ महिला आईपीएस से मामले की पूरी जांच कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मामले में शुक्रवार तक सदन में जवाब देने के लिए कहा है। गणेश पांडे गोंडा जिले की तरबगंज तहसील के निवासी हैं।

बीते चार मार्च को भाजयुमो सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मुंबई युवा मोर्चा की टीम भी मथुरा गई थी। भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता का आरोप है कि रात को शराब पीकर गणेश पांडेय और उसके साथियों ने उसके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल के कमरे में खींचने का प्रयास

bjym accused of eve teasing

उसे जबरन होटल के कमरे में खींचने का प्रयास किया गया। पीड़ित महिला ने मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशिष शेलार से यह शिकायत की। इसके बाद पांडे को पद से हटा दिया गया, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।

इसके बाद पांडे की गिरफ्तारी की मांग को शिवसेना समेत अन्य विपक्षी पार्टियों ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मंगलवार को यह मुद्दा विधान परिषद में गूंजा।

विधान परिषद सभापति ने इसे गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दिए। उधर, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भी इस हरकत के लिए गणेश पांडेय पर कार्रवाई की मांग कर मामले को और तूल दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed