फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJPs swipe at Rahul Gandhi over price of his T shirt

Bharat Jodo Yatra: भाजपा का दावा- राहुल ने पहनी 41000 रुपये की टी-शर्ट, केंद्रीय मंत्री पुरी ने दी यह खास सलाह

Fri, 09 Sep 2022 08:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 09 Sep 2022 08:18 PM IST
सार

भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल से 'भारत देखो' ट्वीट किया और दो तस्वीरें पोस्ट कीं। एक तस्वीर में राहुल गांधी दिख रहे हैं जबकि दूसरी में उनके द्वारा पहनी गई शर्ट की कीमत दिखाई गई है। इसमें दावा किया गया है कि बरबेरी टी-शर्ट की कीमत 41,257 रुपये है। 

विज्ञापन
BJPs swipe at Rahul Gandhi over price of his T shirt
भाजपा द्वारा ट्वीट की गई तस्वीर - फोटो : ट्विटर/भाजपा

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी  (भाजपा) ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। पार्टी ने दावा किया कि 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान उन्होंने जो टी-शर्ट पहनी हुई थी, उसकी कीमत 41,000 रुपये से ज्यादा थी। इस पर कांग्रेस ने पलटवार भी किया। कांग्रेस ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब से भाजपा घबरा गई है।
विज्ञापन


भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल से 'भारत देखो' ट्वीट किया और दो तस्वीरें पोस्ट कीं। एक तस्वीर में राहुल गांधी दिख रहे हैं जबकि दूसरी में उनके द्वारा पहनी गई शर्ट की कीमत दिखाई गई है। इसमें दावा किया गया है कि बरबेरी टी-शर्ट की कीमत 41,257 रुपये है। दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष सुनील यादव ने तंज कसते हुए ट्वीट में लिखा, "कांग्रेस के शहजादे को इस 42 हजार रूपये वाली टी-शर्ट में शायद पैदल चलते समय गर्मी कम लगती होगी या फिर महंगाई इतनी है कि बेचारे से ज्यादा महंगी नहीं खरीदी गई है।"
विज्ञापन


कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहने गए एक सूट और चश्मे की कीमत का भी हवाला दिया।  भाजपा के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कांग्रेस ने कहा कि घबरा गए क्या? भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर। मुद्दे की बात करो। बेरोजगारी और महंगाई पर बोलो। बाकी कपड़ों पर चर्चा करनी है, तो मोदी जी के 10 लाख के सूट और 1.5 लाख के चश्मे तक बात जाएगी। बताओ करनी है?
विज्ञापन
विज्ञापन


बघेल ने किया पलटवार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर कहा, "ऐसे तो तरस आता है...कन्याकुमारी-कश्मीर, अब तक की सबसे बड़ी भारत जोड़ो यात्रा का जवाब, केंद्र की सत्ताधारी पार्टी के पास एक 'टी-शर्ट' ही है। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में जब एक दल देश को एकजुट कर रहा है तो बांटने वाला दल अभी भी टी-शर्ट और खाकी निक्कर में लटका है। डर अच्छा लगा।" 

केंद्रीय मंत्री ने दी भाजपाशासित प्रदेश से ईंधन भरवाने की सलाह
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस की भारत जोड़ी यात्रा पर कटाक्ष किया। उन्होंने शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं को भाजपा शासित राज्यों में अपने वाहनों में ईंधन भरने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता 12 राज्यों से 3,500 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। अगर वे अपने वाहनों में डीजल भाजपाशासित राज्यों से भरवाएं, इससे वे पहले प्रति वाहन 1,050-2,205 रुपये बचा सकते हैं।




कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा
'भारत जोड़ो यात्रा' गुरुवार को कन्याकुमारी से शुरू हुई। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वह यात्रा का नेतृत्व नहीं कर रहे हैं, वह केवल इसमें भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया था कि इस यात्रा का उद्देश्य भाजपा-आरएसएस द्वारा नफरत फैलाकर किए गए नुकसान की भरपाई करना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed