फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJPs big plan to win Telangana jp Nadda to address booth workers on Jan 7 Sources

BJP: तेलंगाना जीतने के लिए भाजपा का बड़ा प्लान, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे नड्डा

Wed, 04 Jan 2023 05:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 04 Jan 2023 05:23 PM IST
सार

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि भाजपा तेलंगाना में केसीआर सरकार को गिराने की तैयारी कर रही है। यही वजह है कि तेलंगाना में पार्टी लगातार एक के बाद एक कार्यक्रम कर रही है। 

विज्ञापन
BJPs big plan to win Telangana jp Nadda to address booth workers on Jan 7 Sources
जेपी नड्डा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सात जनवरी को तेलंगाना में 119 विधानसभा बूथ स्तर के अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


नड्डा का मकसद कार्यकर्ताओं से जुड़ना है। इनकी संख्या हजारों में होने की उम्मीद है। सभी प्रतिभागी अपने-अपने केंद्रों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे और प्रत्येक सभा में करीब तीन से चार हजार लोग शामिल होंगे। 
विज्ञापन


पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि भाजपा तेलंगाना में केसीआर सरकार को गिराने की तैयारी कर रही है। यही वजह है कि तेलंगाना में पार्टी लगातार एक के बाद एक कार्यक्रम कर रही है। भाजपा ने तेलंगाना के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम और योजनाएं निर्धारित की हैं। भाजपा का पूरा फोकस आगामी विधानसभा चुनाव पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के एक सूत्र के मुताबिक, पार्टी कार्यकर्ताओं और बूथ स्तर के अध्यक्षों से नड्डा की यह मुलाकात काफी अहमियत रखती है। सम्मेलन में तेलंगाना पर चर्चा होगी। चुनावी रणनीति बनेगी और कार्यकर्ताओं को तैयार किया जाएगा। कुछ दिन पहले तेलंगाना में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में आगामी चुनाव को देखते हुए 'मिशन-90' कार्यक्रम शुरू किया है। 


सूत्र ने बताया कि पहले तीन माह में अलग से कार्यक्रम होगा जिसके बाद गांव-गांव में चौपाल सहित छोटे-छोटे कार्यक्रम होंगे। केसीआर सरकार की कमियों, उसके भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के साथ-साथ मोदी सरकार द्वारा लोगों के लाभ के लिए लाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी शामिल की जाएगी। दस हजार गांवों में चौपालें लगेंगी। बाद में 119 विधानसभाओं में बड़े पैमाने पर सभाएं की जाएंगी। 


भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, तेलंगाना में हमें चार सीटें मिली हैं। इसके अलावा अब हमारा 13 सीटों पर फोकस है। इसके लिए भाजपा के विस्तार पर काम कर रहे हैं। उनके पास कुल 17 लोकसभा सीटें हैं। उन्होंने कहा, तेलंगाना में पार्टी को जिताने के लिए पूरी रणनीति तैयार है। आने वाले दिनों में लोकसभा में मोदी सरकार की जीत तय है, इसलिए हम केंद्र सरकार के तेलंगाना में भी आने और भाजपा के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed