{"_id":"5988181a4f1c1b141b8b47b8","slug":"bjp-yuva-morcha-president-poonam-mahajan-met-superstar-rajinikanth","type":"story","status":"publish","title_hn":"साउथ सुपरस्टार रजनीकांत से मिलीं BJP नेता पूनम महाजन, पार्टी बोली- राजनीति से न जोड़ें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत से मिलीं BJP नेता पूनम महाजन, पार्टी बोली- राजनीति से न जोड़ें
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Mon, 07 Aug 2017 02:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु में भाजपा युवा मोर्चा की अध्यक्ष पूनम महाजन ने रविवार को साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत से मुलाकात की है। यह मुलाकात रजनीकांत के घर पर हुई। इस मीटिंग को कई लोग राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि भाजपा के सूत्र इस मात्र एक औपचारिक मुलाकात बता रहे हैं।
विज्ञापन
Tamil Nadu: BJP Yuva Morcha National Pres Poonam Mahajan met Rajinikanth at his residence yesterday; meeting not political, says BJP sources pic.twitter.com/MDCIuDj3zV
— ANI (@ANI_news) August 7, 2017विज्ञापन
भाजपा के सूत्रों का कहना है कि यह मीटिंग राजनीति नहीं बल्कि एक सामान्य मुलाकात है। बता दें कि लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं कि रजनीकांत भाजपा से जुड़ सकते हैं। गौरतलब है कि तमिलनाडु में राजनीतिक उठा-पठक के बीच भारतीय जनता पार्टी साउथ में भगवान माने जाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत के जरिए प्रदेश में पैठ मजबूत करना चाहती है।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि रजनीकांत खुद की राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं, जिसमें उन्हें भाजपा का साथ मिल सकता है। पार्टी को लेकर संघ के एस गुरुमूर्ति ने रजनीकांत से बात भी की थी। सूत्रों की माने तो गुरुमूर्ति ने रजनीकांत से नई पार्टी शुरू करने को कहा था।
बता दें कि इससे पहले भी भाजपा ने लोकसभा चुनाव में रजनीकांत कार्ड खेलने की कोशिश की थी। भाजपा चाहती थी कि रजानीकांत उसके टिकट पर चुनाव लड़े, लेकिन इसमें भाजपा कामयाब नहीं हो सकी। गौरतलब है कि भाजपा दक्षिण भारत के इस राज्य में अपनी पहुंच बनाने की कोशिश कर रही है।