फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP: Yogi is number one in Modi's records, UP wins in women's safety

BJP: मोदी के रिकॉर्ड में योगी नंबर वन, महिला सुरक्षा के मामले में यूपी ने मारी बाजी

Mon, 16 Jun 2025 07:48 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 16 Jun 2025 07:48 PM IST
सार

केंद्र सरकार की 'इंवेस्टिगेशन ट्रैकिंग सिस्टम फॉर सेक्सुअल अफेंस' (आईटीएसएसओ) की जून महीने की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि यूपी महिला अपराध से संंबंधित मामलों में कार्रवाई करने और उन्हें सुलझाने के मामले में सबसे आगे है। यह आंकड़ा 98.60 प्रतिशत है।

विज्ञापन
BJP: Yogi is number one in Modi's records, UP wins in  women's safety
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महिला सुरक्षा के मामले में कार्रवाई करने में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। केंद्र सरकार की 'इंवेस्टिगेशन ट्रैकिंग सिस्टम फॉर सेक्सुअल अफेंस' (आईटीएसएसओ) की जून महीने की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि यूपी महिला अपराध से संंबंधित मामलों में कार्रवाई करने और उन्हें सुलझाने के मामले में सबसे आगे है। यह आंकड़ा 98.60 प्रतिशत है। यूपी ने महिलाओं से जुड़े अपराधों के मामले यौन उत्पीड़न संबंधी मामलों के काॅम्प्लाएंस अनुपात में भी बड़े राज्याें के बीच यूपी पहले स्थान पर रहा है। छोटे राज्यों में दादरा और नगर हवेली व दमन एवं दीव 98.80 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर हैं।

विज्ञापन


21 अप्रैल 2018 से 3 जून 2025 तक के आंकड़ों के विश्लेषण पर आधारित इस रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में महिलाओं से संबंधित अपराधों में प्रदेश की पुलिस ने बेहतर कार्रवाई की है। इस दौरान प्रदेश में महिला अपराध से जुड़ी 1,22,130 एफआईआर दर्ज की गई। महिलाओं से जुड़े यौन उत्पीड़न के मामलों में भी पूरी तरह कार्रवाई की गई है। उत्तर प्रदेश का लंबित मामलों का अनुपात केवल 0.20 प्रतिशत है। 
विज्ञापन


बड़े राज्यों की बात करें तो महिलाओं और बच्चियों से संबंधित अपराधों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश पहले, दिल्ली 97.60 प्रतिशत के साथ दूसरे और हरियाणा 97.20 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। देश के कुछ राज्यों में महिला अपराधों से जुड़े मामलों में लंबित अनुपात बहुत अधिक दर्ज किया गया है। मणिपुर में महिला अपराधों का लंबित रहने की दर 65.7 प्रतिशत, तमिलनाडु में 58.0 प्रतिशत और बिहार में 34.5 प्रतिशत दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सुरक्षा योगी आदित्यनाथ की पहचान- भाजपा
भाजपा प्रवक्ता एसएन सिंह ने अमर उजाला से कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिला सुरक्षा के मामले में पूरे देश-दुनिया में एक आइकॉन बन गए हैं। जब भी महिलाओं की सुरक्षा की बात आती है तो पूरे देश में केवल यूपी के योगी आदित्यनाथ सरकार की मिसाल दी जाती है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं से सुरक्षा का वादा किया था और वे इस पर पूरी तरह खरे उतरे। यही कारण है कि यूपी की आधी आबादी ने 2022 में एक बार फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। 


एसएन सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षा भाजपा के लिए कोई राजनीति का विषय नहीं है। यह हमारे लिए देश की आधी आबादी को उसका अधिकार और न्याय देने का विषय है। यही कारण है कि केंद्र सरकार हो या यूपी सरकार, हर जगह महिलाओं के मुद्दों को पूरी गंभीरता के साथ लिया जाता है और उस पर काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति को सम्मान देने से ही देश को विकसित राष्ट्र बनाना संभव होगा, भाजपा इसे अपने मूलमंत्र की तरह स्वीकार करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed