फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP writes to Mamata urges her to declare holiday on the occasion of ram mandir pran pratishtha

Bengal: भाजपा नेता का सीएम ममता से अनुरोध, राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन छुट्टी की घोषणा करें

Fri, 19 Jan 2024 01:49 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 19 Jan 2024 01:49 PM IST
सार

भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने सीएम ममता बनर्जी से राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन छुट्टी की घोषणा करने की अपील की है। 

विज्ञापन
BJP writes to Mamata urges her to declare holiday on the occasion of ram mandir pran pratishtha
सुकांत मजूमदार, ममता बनर्जी - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने सीएम ममता से 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन छुट्टी की घोषणा करने की अपील की है, जिससे की लोग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हो सके। पड़ोसी राज्य असम और ओडिशा समेत कई अन्य राज्यों में केंद्र की तरफ से आधे दिन की छुट्टी का एलान किया गया है। 
विज्ञापन


भाजपा नेता का सीएम ममता से अनुरोध
सुकांत मजूमदार ने लिखा, 'मैंने सीएम ममता बनर्जी से 22 जनवरी को स्कूलों में छुट्टी की घोषणा करने का अनुरोध किया है, जिससे की बंगाल के युवा भी इस समारोह में शामिल हो सकें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इससे पहले कई मौकों पर छुट्टी की घोषणा कर चुकी है।' 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में राज्य के लोगों को भी शामिल होना चाहिए। इसलिए हम आपसे इस दिन छुट्टी की घोषणा करने की अपील करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने 22 जनवरी को दक्षिण कोलकाता के हाजरा क्रॉसिंग से पार्क सर्कस तक सद्भाव रैली का नेतृत्व करने वाली है। इस दौरान वह जनता को भी संबोधित करेंगी। कालीघाट में पूजा करने के बाद वह इस मार्च को शुरू करेंगी।

केंद्र की तरफ से की गई विशेष घोषणा
बता दें कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर केंद्र सरकार ने गुरुवार को सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक विशेष घोषणा की थी। केंद्र ने 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सरकारी कर्मियों की भावनाओं को देखते हुए दोपहर ढाई बजे तक सभी केंद्रीय दफ्तरों में अवकाश का एलान किया है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट और दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों की एक पुस्तक जारी की। उन्होंने अयोध्या राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' से पहले मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने का भी आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed