फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP working on no repeat policy can give chance to 100 new candidates for Gujarat Election 2022

गुजरात 2022 चुनाव: 100 नए उम्मीदवार उतार सकती है भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने दिए संकेत

Tue, 12 Oct 2021 11:00 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 12 Oct 2021 11:00 PM IST
सार

गुजरात में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी इस बात पर काम कर रही है कि उन सीटों को अपने खाते में कैसे लाया जाए जो फिलहाल अन्य पार्टियों के पास हैं। इसके लिए भगवा दल 100 नए चेहरों को मौका दे सकता है।

विज्ञापन
BJP working on no repeat policy can give chance to 100 new candidates for Gujarat Election 2022
भाजपा - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 100 नए उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि इन चुनावों में भाजपा अपनी जांची-परखी नो रिपीट पॉलिसी अपनाने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने भी ऐसे संकेत दिए हैं। 182 सदस्यों वाली गुजरात विधानसभा में भाजपा के 112 सदस्य हैं। 

विज्ञापन


बीते सोमवार को पाटिल ने उत्तरी गुजरात के हिम्मतनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। यहां उन्होंने कहा था कि अगले साल कम से कम 30 वर्तमान विधायक रिटायर होने वाले हैं। पाटिल के इस बयान को इस बात का संकेत माना जा रहा है पार्टी अगले साल के विधानसभा चुनावों में नए चेहरों के लिए रास्ता तैयार कर रही है।
विज्ञापन


पाटिल ने कहा था, हमें उन 70 सीटों पर नए चेहरों की तलाश करनी है जहां पर अभी भाजपा नहीं है। इसके अलावा कुछ मौजूदा विधायक रिटायर भी होंगे। कुल मिलाकर आप 2022 में होने वाले चुनावों में करीब 100 नए चेहरे देखेंगे। यहां ध्यान देने वाली बात है कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने हाल ही में गुजरात में मुख्यमंत्री समेत पूरी कैबिनेट बदली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed