{"_id":"639c471c99faeb41fb1b22ba","slug":"bjp-workers-protest-against-pakistan-foreign-minister-bilawal-over-his-statement-on-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Protest: PM मोदी पर पाक विदेश मंत्री के बयान से भाजपा आक्रोश में, अनुराग बोले-वे 1971 का दर्द महसूस कर रहे हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Protest: PM मोदी पर पाक विदेश मंत्री के बयान से भाजपा आक्रोश में, अनुराग बोले-वे 1971 का दर्द महसूस कर रहे हैं
Fri, 16 Dec 2022 05:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Fri, 16 Dec 2022 05:00 PM IST
सार
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की ओर से संयुक्त राष्ट्र में फिर कश्मीर का मुद्दा उठाने पर पलटवार किया था। उन्होंने कहा था, ओसामा बिन लादेन की मेजबानी करने वाले और पड़ोसी देश की संसद पर आतंकी हमला कराने वाले देश को परिषद में आकर किसी तरह का उपदेश देने का हक नहीं है।
विज्ञापन
दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर भाजपा का प्रदर्शन।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएम नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी द्वारा दिए गए बयान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अब दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर इस मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी बिलावल भुट्टो जरदारी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बयान बेहद शर्मनाक था। 1971 में आज ही के दिन भारत ने पाकिस्तान को हराया था। शायद वे अभी भी दर्द में हैं।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने की बिलावल भुट्टो के बयान की निंदा
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी बिलावल भुट्टो के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बयान बेहद शर्मनाक था। पाकिस्तान की हरकतों और मंसूबों को दुनिया देख चुकी है। ये लंबे समय से आतंकियों को पनाह दे रहे हैं। पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। अमेरिका ने पाकिस्तान में ओसामा बिन लादेन को मार गिराया और भारत ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की।
विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बयान बेहद शर्मनाक था और जिस तरह 1971 में आज ही के दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को परास्त किया था, उसे दोहराने की कोशिश थी। शायद वह अब भी दर्द में हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्री जयशंकर ने लगाई थी लताड़
इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की ओर से संयुक्त राष्ट्र में फिर कश्मीर का राग अलापने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। उन्होंने कहा, ओसामा बिन लादेन की मेजबानी करने वाले और पड़ोसी देश की संसद पर आतंकी हमला कराने वाले देश की विश्वसनीयता ऐसी नहीं है कि वह इस परिषद में आकर उपदेश दे।
गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में पाकिस्तान के विदेश मंत्री भारत पर सियासी हमले करने में जुटे हैं। गुरुवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है। सुरक्षा परिषद की छत्रछाया में बहुपक्षीय समाधान शांति को बढ़ावा देने और संघर्षों को हल करने के लिए सबसे प्रभावी दृष्टिकोण प्रदान करते हैं। भुट्टो ने बिना नाम लिए जम्मू और कश्मीर के संदर्भ में कहा कि विवाद के पक्ष एक दिन बहुपक्षीय प्रक्रिया, एक दिन बहुपक्षीय सुधारों की वकालत नहीं कर सकते हैं और अगले दिन वह द्विपक्षीय रास्ते पर जोर देते हैं और अंततः एकतरफा कार्रवाई करते हैं।
भुट्टो ने पीएम मोदी पर बोला था निजी हमला
इतना ही नहीं, बिलावल भुट्टो ने न्यू यॉर्क में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सारी हदे पार करते हुए पीएम मोदी पर निजी हमला बोला। उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री की ओर से 9/11 के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान द्वारा पनाह देने वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि पीएम बनने से पहले अमेरिका ने उनकी एंट्री पर बैन लगा दिया था। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर को आरएसएस का प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री करार दिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि भारत सरकार हिटलर की विचारधारा में विश्वास करती है।