{"_id":"5c2e9e59bdec2256cf3e8d06","slug":"bjp-worker-s-wife-charged-with-gang-rape-in-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म
Fri, 04 Jan 2019 05:14 AM IST
संदीप भट्ट
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 04 Jan 2019 05:14 AM IST
विज्ञापन
demo pic
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे उत्तर 24-परगना जिले में चार अज्ञात लोगों ने बुधवार रात को कथित रूप से एक भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 40 साल की उक्त महिला के पति ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि महिला के पति ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से कुछ सबूत बरामद किए हैं। पीड़िता की मेडिकल जांच हो गई है। उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल महिला को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। शिकायत में कहा गया है कि बेटे के कोचिंग सेंटर से घर लौटते समय दो लोग महिला को जबरन एक सुनसान जगह ले गए, वहां पहले से दो लोग मौजूद थे। चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। लेकिन अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन