फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP won't get even 500 votes if it fights Sikkim assembly polls alone: Party MLA

Sikkim: ‘अपने दम पर नहीं जीत सकती BJP’, विधायक लेप्चा ने SKM से गठबंधन तोड़ने पर अपनी पार्टी को चेताया

Tue, 29 Aug 2023 12:55 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 29 Aug 2023 12:55 PM IST
सार

भाजपा की तरफ से हाल ही में कहा गया था कि भगवा पार्टी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा से संतुष्ट नहीं है और विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने पर विचार कर सकती है। इसी पर लेप्चा ने कहा कि अगर भाजपा ऐसा करती है, तो जीत हासिल नहीं होगी।

विज्ञापन
BJP won't get even 500 votes if it fights Sikkim assembly polls alone: Party MLA
BJP MLA Y T Lepcha - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिक्किम में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियां अभी से अपनी रणनीति तैयार करने में लग गई हैं। इस बीच, गंगटोक से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक वाई टी लेप्चा ने दावा किया है कि अगर भगवा पार्टी अकेले चुनाव लड़ती है तो वह 500 वोट भी हासिल नहीं कर पाएगी। दरअसल, लेप्चा सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के साथ बनाए गठबंधन की वकालत कर रहे थे।

विज्ञापन


यह है मामला
गौरतलब है, हाल ही में भाजपा की तरफ से कहा गया था कि भगवा पार्टी मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व वाले गठबंधन सहयोगी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) से संतुष्ट नहीं है और विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने पर विचार कर सकती है। इसी पर लेप्चा ने कहा कि अगर भाजपा ऐसा करती है, तो जीत हासिल नहीं होगी। 

विज्ञापन

गठबंधन के सहारे जीते दो उपचुनाव 
लेप्चा ने सोमवार को कहा कि सिक्किम में 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में एसकेएम के साथ गठबंधन के बिना भाजपा के किसी भी सीट पर जीतने की संभावना बहुत कम है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने दम पर एक भी पंचायत सीट नहीं जीती है। एसकेएम के साथ गठबंधन करने पर दो विधानसभा उपचुनाव जीते हैं। बता दें, भाजपा विधायक का इशारा गंगटोक और मार्तम रुमटेक सीट की ओर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ मिलकर लड़ें
लेप्चा ने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से इस बात का समर्थन करता हूं कि एसकेएम और भाजपा के बीच गठबंधन 2024 में भी जारी रहना चाहिए। अगर दोनों दल साथ मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो आसानी से जीत मिल जाएगी।

लेप्चा के विचार निजी: कमल
वहीं, भाजपा प्रवक्ता कमल अधिकारी ने लेप्चा के बयान पर कहा कि यह उनके निजी विचार हैं। उन्होंने कहा कि हम सिक्किम की सभी 32 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे क्योंकि दोनों दलों के बीच अब तक किसी गठबंधन पर कोई विचार-विमर्श नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा हिमालयी राज्य को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 371 (एफ) की पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed