फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP wins Haryana election and BJP leader mocking on Rahul Gandhi with Jalebi news in hindi

Haryana Jalebi: सियासत के बीच गोहाना की जलेबी भी चर्चित, मुख्यमंत्री भी तलते देखे गए; जानिए भारत आने की कहानी

Tue, 08 Oct 2024 06:06 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 08 Oct 2024 06:06 PM IST
सार

हरियाणा की राजनीति में इस बार गोहाना की जलेबी खास तौर पर चर्चित रही। चुनावी अभियान के दौरान राहुल गांधी के बयान से चर्चा में आई जलेबी नतीजों के दिन भी सुर्खियों में रही। यहां तक की मुख्यमंत्री और दिग्गज भाजपा नेता भी जलेबी तलते देखे जा चुके हैं। खास बात यह भी है कि जलेबी का इतिहास भारत से जुड़ा नहीं है। जानिए हरियाणा की चुनावी सरगर्मियों के बीच गोहाना की जलेबी से जुड़ी दिलचस्प बातें

विज्ञापन
BJP wins Haryana election and BJP leader mocking on Rahul Gandhi with Jalebi news in hindi
सियासत के बीच गोहाना की जलेबी की भी चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। सुबह के कुछ घंटों तक राज्य में कांग्रेस पार्टी ने रूझानों में बढ़त बनाए रखी थी, लेकिन करीब एक घंटे में अचानक रूझानों में बड़ा उलटफेर दिखा और भाजपा आगे निकल गई। इसके बाद भाजपा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और रूझानों की बढ़त को कायम रखते हुए राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा गैर-चुनावी शब्द 'जलेबी'
सुबह से लेकर दोपहर तक के घटनाक्रम के बीच में सोशल मीडिया पर जो शब्द सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा था, वो गैर-चुनावी शब्द थी 'जलेबी'। दरअसल चुनावी प्रचार के दौरान हरियाणा कांग्रेस के नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने राहुल गांधी को मातूराम की जलेबी भेंट की, जो राहुल गांधी की तरफ से उनके जीवन के 54 वर्षों में खाई गई 'सबसे अच्छी जलेबी' निकली। हालांकि राहुल गांधी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि ये जलेबी हर किसी को मिलनी चाहिए। इसके लिए जलेबी को फैक्ट्री में बनाना चाहिए और इसका उत्पादन औद्योगिक स्तर पर किया जाना चाहिए। फिर क्या था, राज्य के चुनावी रण में जलेबी एक राजनीतिक मामला बन गई।
विज्ञापन

 

राहुल गांधी का जलेबी की फैक्ट्री वाला बयान
राहुल गांधी ने हरियाणा में न अपने जीवन की सबसे अच्छी जलेबी खाई, बल्कि उन्होंने हरियाणा में जलेबी की फैक्ट्री लगाने की बात तक कह डाली थी। राहुल गांधी ने बाद में कहा, मैंने कार में जलेबी का स्वाद लिया और अपनी बहन प्रियंका को संदेश भेजा कि आज मैंने अपने जीवन की सबसे अच्छी जलेबी खाई है। मैं आपके लिए भी जलेबी का एक डिब्बा लेकर आ रहा हूं। उन्होंने बताया कि उन्होंने हरियाणा कांग्रेस के नेताओं से कहा है कि गोहाना की जलेबी भारत और दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचनी चाहिए। राहुल ने कहा, अगर यह जलेबी देश-विदेश में जाएगी तो शायद उनकी दुकान फैक्ट्री में बदल जाएगी और हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। हरियाणा चुनाव के नतीजों से तीन दिन पहले ही राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने स्वादिष्ट मातूराम की जलेबी के बारे में चर्चा की थी और बताया था कि इसे अन्य व्यवसायों के साथ पूरे भारत में कैसे फैलाया जाना चाहिए।

भाजपा के नेता 'जलेबी' पर जमकर ले रहे चुटकी
अब जब हरियाणा में कांग्रेस पार्टी सत्ता नहीं हासिल कर सकी और भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है, तो भाजपा नेताओं की तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जलेबी वाले बयान पर जमकर चुटकी ली जा रही है। इस कड़ी में तमाम भाजपा नेता जलेबी के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें डाल रहे हैं। लेकिन राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा तो एक कदम आगे निकल गए, वे तो खुद जलेबी बनाते (तलते) हुए दिखाए दिए हैं।
 

इस कड़ी में पूर्व भाजपा नेता गौतम गंभीर भी आज के दिन जलेबी खाते दिखे हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश की मंडी से सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया पर जलेबी की तस्वीर साझा की, इस दौरान उन्होंने हैशटैग हरियाणा इलेक्शन का भी इस्तेमाल किया है। जबकि मध्य प्रदेश भाजपा वीडी शर्मा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने राहुल गांधी की जलेबी बना दी।

विज्ञापन

भारत में कैसे आई जलेबी?
इतिहास के मुताबिक, जलेबी की उत्पति ईरान (तब पर्शिया) में हुई, हालांकि अरब देशों में भी जलेबी का चलन था। इतिहासकारों के अनुसार, जलेबी भारत में अतिक्रमणकारियों के द्वारा लाई गई थी। इनमें मध्ययुगीन काल में फारसी व्यापारी, कारीगरों का भी योगदान है। उन्ही के जरिए जलेबी बनाने का तरीका भारतीयों के पास पहुंची। मध्य पूर्व के देशों की जलेबी और हमारे यहां की जलेबी की बनावट काफी अंतर है, क्योंकि वहां इसे बनाते वक्त शहद और गुलाब जल की चाशनी का इस्तेमाल किया जाता है। जबकि हमारे यहां इसे चीनी की चाशनी में डुबोकर बनाया जाता है। ईरान में इसे जुलाबिया के नाम से जाना जाता है, जिसे खासकर रमजान के महीने में खाने की परंपरा है। उत्तर भारत में जहां इसे जलेबी के नाम से जाना जाता है, वहीं दक्षिण में जेलेबी और उत्तर पूर्व में इसे जिलापी कहा जाता है। जलेबी शब्द कि उत्पति अरबी शब्द जलाबिया या फारसी शब्द जलिबिया से हुई है। भारत में बनाई जाने वाली जलेबी इतनी स्वादिष्ट और इतने बड़े पैमाने पर इसे कई चीजों के साथ खाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed