{"_id":"5e0bbb1b8ebc3e879d41fb88","slug":"bjp-win-gujarat-taluka-panchayat-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात तालुका-पंचायत उपचुनाव में भाजपा ने लहराया परचम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात तालुका-पंचायत उपचुनाव में भाजपा ने लहराया परचम
Wed, 01 Jan 2020 02:48 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 01 Jan 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने तालुका और पंचायत चुनाव की 30 सीटों के लिए हुए उपचुनाव में से 26 पर परचम लहराया है, जबकि विपक्षी दल कांग्रेस महज तीन सीटों पर ही खाता खोल सकी। एक सीट निर्दलीय के खाते में गई। राज्य निर्वाचन आयोग की विज्ञप्ति के मुताबिक रविवार को हुए उपचुनावों में 33 में से तीन सीटों पर भाजपा ने निर्विरोध जीत दर्ज की।
विज्ञापन
जिन तीस सीटों पर चुनाव हुए उनमें तीन जिला पंचायत की सीट थीं। इनमें दो पर कांग्रेस को जीत मिली जबकि भाजपा को एक पर। बाकी की 27 तालुका पंचायत सीट पर भाजपा ने 25 और कांग्रेस व निर्दलीय ने एक-एक सीट अपने नाम की। इस जीत के बाद राज्य के सीएम विजय रूपाणी ने राज्य के लोगों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
वहीं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा जीतू वघानी ने कहा कि कांग्रेस ने ग्रामीण जनता और किसानों को बहकाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन जनता ने उन्हें जवाब दे दिया। उधर कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा कि वे इस हार को स्वीकारते हैं और इसके कारणों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन