फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP will win 110 seats in first phase of polling itself; Mamata will be out of power: Amit Shah

West Bengal Polls: 'सत्ता से बाहर होंगी ममता, पहले चरण में भाजपा जीतेगी 110 सीटें', पूर्व वर्धमान में गरजे शाह

Sat, 25 Apr 2026 05:12 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्व वर्धमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्व वर्धमान Published by: Pavan Updated Sat, 25 Apr 2026 05:12 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'पहले चरण में भाजपा 110 सीटें जीतकर दीदी को धूल चटा देगी... मैं आपसे वादा करता हूं, 4 मई को हम प्रधानमं नरेंद्र मोदी को बर्धमान का पारंपरिक सीता भोग चढ़ाकर उनकी जीत का जश्न मनाएंगे।'

विज्ञापन
BJP will win 110 seats in first phase of polling itself; Mamata will be out of power: Amit Shah
पूर्व वर्धमान में गृह मंत्री अमित शाह की रैली - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान में एक जनसभा में सत्ताधारी दल टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर करारा हमला बोला है। अमित शाह ने चुनावी रैली में कहा- पहले चरण के मतदान में ही भाजपा 110 सीटें जीतेगी; ममता बनर्जी सत्ता से बाहर हो जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि टीएमसी ने सीएए लागू करने से इनकार कर दिया है और बंगाल में भाजपा को सत्ता में लाने का वादा किया है ताकि मतुआ समुदाय के सभी लोगों को नागरिकता मिल सके।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें - NITI Aayog: पीएम मोदी से मिले नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष अशोक लाहिड़ी; शिक्षाविद गोबर्धन दास भी बने सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन


'ममता सरकार में माताओं-बहनों पर सबसे ज्यादा अत्याचार'
इस दौरान अमित शाह ने कहा कि पूरे बंगाल में घूमता-घूमता आज मैं जमालपुर में आया हूं। टीएमसी की जगह यहां कमल फूल की सरकार बनेगी, भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने आगे कहा, 'ममता सरकार में 15 साल में सबसे ज्यादा संत्रास अगर किसी पर हुआ है तो माताओं-बहनों पर हुआ है। आरजी कर, संदेशखाली, कोलकाता लॉ कॉलेज, दुर्गा लॉ कॉलेज... हर जगह पर माताओं-बहनों के साथ अत्याचार हुआ। और ये दीदी कहती हैं कि माताएं-बहनें सात बजे के बाद घर के बाहर न निकलें, लेकिन मैं बताकर जाता हूं कि 5 तारीख के बाद छोटी बच्ची भी रात को एक बजे निकलेगी और कोई गुंडा आंख उठाकर भी नहीं देख पाएगा।

'मतुआ समुदाय के लोगों को अब डर में जीने की जरूरत नहीं'
गृह मंत्री ने इस दौरान कहा कि मतुआ समुदाय के लोगों को अब डर में जीने की जरूरत नहीं है। ये दीदी सीएए कानून को लागू नहीं करती है। आप कमल फूल की सरकार बना दो, 5 तारीख के बाद सभी मतुआ समाज के भाईयों-बहनों को नागरिकता देने का काम भाजपा की सरकार करेगी। दीदी के गुंडे मतदान के दौरान मतदाताओं को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं इन गुंडों को स्पष्ट चेतावनी देना चाहता हूं। 29 अप्रैल को घर से बाहर मत निकलना। अभी हम सिर्फ आपको आगाह कर रहे हैं। क्योंकि 5 मई के बाद आपको जेल भेज दिया जाएगा।

'5 तारीख के बाद घुसपैठिए को चुन-चुनकर निकालेगी भाजपा'
अमित शाह ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज पूरा बंगाल सिंडिकेट से त्रस्त है। आपको सीमेंट लेना तो सिंडिकेट को पैसा देना पड़ता है, ईंट लेनी है तो सिंडिकेट को पैसा देना पड़ता है, बालू लेना है तो सिंडिकेट को पैसा देना पड़ता है... इन सिंडिकेट वालों को भाजपा की सरकार बंगाल की खाड़ी में डालने का काम करेगी। उन्होंने कहा, बंगाल में घुसपैठिए हमारे युवाओं की नौकरी खा रहे हैं, हमारे गरीबों का राशन खा रहे हैं। दीदी और भाइपो वोटबैंक के लिए घुसपैठिए को पालते हैं। मैं आज जमालपुर वालों से वादा करता हूं कि 5 तारीख के बाद पूरे बंगाल से एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन कर निकालने का काम भाजपा की सरकार करेगी।

'बंगाल में बाबरी मस्जिद हम कभी नहीं बनने देंगे' 
गृह मंत्री ने इस दौरान भाजपा की योजनाओं का जिक्र किया, उन्होंने कहा बंगाल में भाजपा सरकार के तहत महिलाओं को सरकारी बसों में यात्रा करने के लिए टिकट नहीं खरीदना पड़ेगा। गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। किसानों को धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 3,100 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा और आलू की कीमतों में गिरावट नहीं आएगी। विधवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को हर महीने 2000 रुपये मिलेंगे। एक ओर साढ़े 500 साल के बाद मोदी जी ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनाया। और दूसरी ओर, ये ममता दीदी अपने चेले हुमायूं कबीर से बंगाल में बाबरी मस्जिद बनवाना चाहती है। ममता दीदी कान खोलकर सुन लो...जब तक भाजपा का एक भी कार्यकर्ता जिंदा है, बंगाल में बाबरी मस्जिद हम कभी नहीं बनने देंगे।


यह भी पढ़ें - संजय सिंह बोले: राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखेगी AAP, सात बागी सांसदों को अयोग्य घोषित करने की करेंगे मांग

'सातवें वेतन आयोग का लाभ सभी सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा'
अमित शाह ने इस दौरान राज्य में भाजपा सरकार बनने पर राज्यवासियों को कई लाभ मिलने की बात कही। उन्होंने कहा- सारे सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ और डीए देने का काम भाजपा की सरकार करेगी। जून महीने से हर पहली तारीख को बहनों के बैंक खाते में ₹3000 पहुंच जाएंगे। बंगाल के सारे बेरोजगार युवाओं के अकॉउंट में हर पहली तारीख में ₹3000 मिलेंगे। हम हर गर्भवती माता को ₹21 हजार उसके बच्चे की देखभाल के लिए देने का काम करेंगे।

'दीदी को टाटा, बाय-बाय करने का समय आ गया'
वहीं, श्यामपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ये आधा पंडाल सिर्फ माताओं-बहनों से भरा हुआ है। आप लोग 4 तारीख को भाजपा की सरकार बना दो, हर महीने 3000 रुपए आपके बैंक अकाउंट में आएगा। श्यामपुर वालों आपका ये जोश, उमंग और प्यार बताता है कि 4 तारीख को दीदी को टाटा, बाय-बाय करने का समय आ गया है। कुछ लोग कहते हैं कि ममता के गुंडे वोट नहीं डालने देते हैं। लेकिन पहले चरण में ममता दीदी का एक भी गुंडा बाहर नहीं आया, और आज भी ममता के गुंडों को चेतावनी देकर जाता हूं कि 29 तारीख को भी घर से बाहर नहीं निकलना... अगर घर के बाहर निकले तो 4 तारीख को उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे। हर घर में यहां नल लगाना था, लेकिन ममता दीदी नहीं लगवाईं। मोदी जी जो गरीबों के आवास के लिए पैसे भेजते हैं, उस पर डाका डालने का काम किया। फर्जी आईडी कार्ड बनाकर मनरेगा मजदूरों का पैसा हड़पने का काम किया। यही नहीं, बाढ़ राहत के पैसे भी भाईपों के गुंडे खा गए। लेकिन मैं आज कहकर जाता हूं कि 5 तारीख के बाद टीएमसी के गुंडों को  गरीबों के पैसे उन्हें लौटाने पड़ेंगे।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed