फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Newly-appointed NITI Aayog’s Vice Chairman Ashok Lahiri meets PM Modi; News in Hindi

NITI Aayog: पीएम मोदी से मिले नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष अशोक लाहिड़ी; शिक्षाविद गोबर्धन दास भी बने सदस्य

Sat, 25 Apr 2026 04:16 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Sat, 25 Apr 2026 04:16 PM IST
सार

हाल ही में केंद्र सरकार ने नीति आयोग का पुनर्गठन किया है और नई टीम को जिम्मेदारी दी है। इसके बाद नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष अशोक लाहिड़ी ने पीएम मोदी से मुलाकात की है। वहीं पश्चि बंगाल के प्रसिद्ध वैज्ञानिक और शिक्षाविद गोबर्धन दास को भी नीति आयोग का सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन
Newly-appointed NITI Aayog’s Vice Chairman Ashok Lahiri meets PM Modi; News in Hindi
पीएम मोदी से मिले नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अशोक लाहिड़ी - फोटो : X @narendramodi

विस्तार

नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष डॉ. अशोक लाहिड़ी ने पद संभालने के ठीक एक दिन बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह उनकी नई जिम्मेदारी में पहली आधिकारिक बैठक थी, जिससे साफ संकेत मिलता है कि सरकार नीति आयोग के कामकाज को लेकर सक्रिय रूप से आगे बढ़ रही है। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अशोक लाहिड़ी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जब हाल ही में केंद्र सरकार ने नीति आयोग का पुनर्गठन किया है और नई टीम को जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - बंगाल का सियासी रण: दूसरे चरण के लिए चुनाव आयोग की बड़ी तैयारी, 11 अतिरिक्त पुलिस पर्यवेक्षक तैनात
विज्ञापन


पीएम मोदी ने नियुक्ति पर दीं शुभकामनाएं
वहीं, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- मैंने अशोक कुमार लाहिड़ी से मुलाकात की और नीति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अर्थशास्त्र और लोक नीति में उनका व्यापक अनुभव भारत के सुधार और विकसित भारत बनने की दिशा में उनके प्रयासों को बहुत मजबूती प्रदान करेगा। मुझे विश्वास है कि उनके प्रयासों से हमारे देश में नीति निर्माण को और अधिक ऊर्जा मिलेगी। उनके सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 जाने-माने अर्थशास्त्री हैं अशोक लाहिड़ी
अशोक लाहिड़ी ने इस पद पर सुमन बेरी की जगह ली है, जो मई 2022 से इस पद पर थे। अशोक लाहिड़ी एक जाने-माने अर्थशास्त्री हैं और फिलहाल पश्चिम बंगाल के बालुरघाट से भाजपा विधायक भी हैं। उनका लंबा अनुभव उन्हें इस पद के लिए खास बनाता है। अशोक लाहिड़ी का करियर काफी शानदार रहा है। वे भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार रह चुके हैं औरविश्व बैंक तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष जैसी वैश्विक संस्थाओं के साथ भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, एशियन डेवलपमेंट बैंक और कई प्रमुख संस्थानों में भी अपनी सेवाएं दी हैं।



प्रसिद्ध वैज्ञानिक और शिक्षाविद गोबर्धन दास भी बने सदस्य
इस नियुक्ति में एक खास बात बंगाल से जुड़ी भी है। प्रसिद्ध वैज्ञानिक और शिक्षाविद गोबर्धन दास को भी नीति आयोग का सदस्य बनाया जा रहा है। इससे नीति आयोग में बंगाल के प्रतिनिधित्व को मजबूती मिलती दिख रही है। गोवर्धन दास पहले आईआईएसईआर भोपाल के निदेशक रह चुके हैं और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में भी पढ़ा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मौके पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नीति आयोग भारत की नीति-निर्माण प्रक्रिया का एक मजबूत स्तंभ बन चुका है, जो सहकारी संघवाद को बढ़ावा देता है, सुधारों को आगे बढ़ाता है और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में काम करता है।
 

यह भी पढ़ें - 'भारतीय सेना किसी दल की नहीं, देश की है': पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की दो टूक; जवानों को दिया ये खास संदेश

'प्रधानमंत्री की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा'
वहीं, इस मुलाकात के बाद नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अशोक लाहिड़ी ने कहा कि, 'हमें उम्मीद है कि यह संघर्ष जल्द से जल्द समाप्त होगा...नीतियों का क्रियान्वयन अत्यंत महत्वपूर्ण है और नीयत बिल्कुल शुद्ध होनी चाहिए तथा हमें अपने कदमों पर पूरा भरोसा होना चाहिए...मुझे बहुत खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी ने मुझ पर इतना भरोसा जताया है, मैं उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।'
 
गोबर्धन दास ने प्रधानमंत्री मोदी का किया धन्यवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने नीति आयोग के ढांचे में बड़ा बदलाव किया और उपाध्यक्ष एवं सदस्य नियुक्त किए। केंद्र ने दक्षिण दिनाजपुर के बालुरघाट से भाजपा विधायक और प्रख्यात अर्थशास्त्री अशोक लाहिड़ी को नीति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया, जबकि जाने-माने इम्यूनोलॉजिस्ट गोबर्धन दास को इस संस्था का सदस्य नियुक्त किया गया। इसे लेकर गोबर्धन दास ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया। गोबर्धन दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि आज मेरे जीवन का बहुत अहम दिन है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे नीति आयोग के सदस्य के रूप में सेवा करने का अवसर प्रदान किया है।

मैं एक आम किसान परिवार का बेटा हूं- गोबर्धन दास
उन्होंने कहा कि मैं एक पश्चिम बंगाल के सुदूर गांव के दलित वर्ग के एक आम किसान परिवार का बेटा हूं। बचपन से ही मिट्टी की खुशबू, मेहनत की कीमत और संघर्ष की सच्चाई मेरी जिंदगी का मुख्य अंग रही है। आज की जिम्मेदारी मेरे लिए सिर्फ एक पद नहीं है, यह मुझ जैसे अनगिनत आम लोगों के सपनों, उम्मीदों और विश्वासों की झलक है। उन्होंने आगे कहा कि मेरा पक्का मानना है कि देश के संपूर्ण विकास के लिए दूर-दराज के इलाकों, किसान समुदाय और आम लोगों की जिंदगी की गुणवत्ता में सुधार लाना बहुत जरूरी है। इस उद्देश्य के लिए मैं प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में ईमानदारी, लगन और पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करने का वादा करता हूं। गोबर्धन दास ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूर की सोच वाली नेतृत्व में देश की तरक्की के इस सफर में थोड़ा सा भी योगदान दे पाना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं सभी का आशीर्वाद और सहयोग चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed