फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP will soon announce poll manifesto of 2019 loksabha

भाजपा जल्द जारी करेगी संकल्प पत्र, बताएगी किन मुद्दों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव

Mon, 18 Feb 2019 08:59 PM IST
Gaurav Pandey डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 18 Feb 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
BJP will soon announce poll manifesto of 2019 loksabha

लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को अंतिम रूप देने की कोशिशें तेज कर दी हैं। चुनावी घोषणा पत्र के मुद्दे तय करने के लिए आज भी पार्टी नेताओं की एक बैठक कार्यालय में हुई और संकल्प पत्र से जुड़े प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई। पार्टी के एक नेता के अनुसार पार्टी संकल्प पत्र के मुद्दों पर गंभीरता से काम कर रही है। सभी नेताओं और जनता की राय के आधार पर संकल्प पत्र को अंतिम रूप दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार मार्च के दूसरे सप्ताह में भाजपा घोषणा पत्र जारी कर सकती है। 

विज्ञापन


लगभग एक घंटे तक चली इस बैठक में संकल्प पत्र समिति के प्रमुख राजनाथ सिंह, वित्तमंत्री अरुण जेटली, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, राम माधव और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित पार्टी के अन्य नेता शामिल हुए। समिति की अगली बैठक 28 फरवरी को तीन बजे पार्टी मुख्यालय में होगी।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बीती तीन फरवरी को संकल्प पत्र पर जनता की राय जानने के लिए एक अभियान शुरू किया था। इसके मुताबिक पार्टी दस करोड़ लोगों से संपर्क कर उनसे यह पूछेगी कि वे भाजपा के घोषणा पत्र में किन मुद्दों को देखना चाहते हैं। भाजपा ने इसके लिए विशेष चुनावी रथों को भी सभी राज्यों में रवाना कर रखा है। भाजपा ने जनता के मुद्दों को अपने घोषणा पत्र में प्रमुखता से स्थान देने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed