ममता को 'जय श्री राम' लिखे 10 लाख पोस्टकार्ड भेजेगी भाजपा, तैयारी शुरू की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में 'जय श्री राम' के नारे पर सियासत और तेज हो गई है। शुक्रवार को ममता बनर्जी उन लोगों पर भड़कते हुए दिखाई दीं जो 'जय श्री राम' के नारे लगा रहे थे। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो काफी वायरल हो गया था। वहीं बंगाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दस लोगों को गिरफ्तार भी किया था। इस घटना के बाद बंगाल बीजेपी ने ममता बनर्जी को जय श्री राम लिखे 10 लाख पोस्टकार्ड भेजने का फैसला किया है। बैरकपुर से नवनिर्वाचित सांसद अर्जुन सिंह ने इसकी जानकारी दी।
10 लोगों को गिरफ्तार करें मुख्यमंत्री
सांसद अर्जुन सिंह ने कहा, 'हमने मुख्यमंत्री आवास पर 10 लाख पोस्टकार्ड भेजने का फैसला किया है। इन सभी पर 'जय श्री राम' लिखा होगा। ममता बनर्जी ने 'जय श्री राम' के नारे लगाने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। अब भाजपा 'जय श्री राम' लिखे 10 लाख पोस्टकार्ड भेजेगी। उन्हें 10 लाख लोगों को गिरफ्तार करने दीजिए। ऐसा लगता है कि उन्होंने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है।'
Arjun Singh,BJP: CM Mamata Banerjee arrested 10 people for chanting 'Jai Sri Ram', so now BJP will send 10 Lakh postcards with 'Jai Sri Ram' written on them, to her, let her arrest 10 lakh people. It seems she has lost her mental balance pic.twitter.com/RrlIX4EbYh
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 2, 2019
अर्जुन सिंह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक रहे हैं। हालांकि लोकसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने यह बात भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस की लाठीचार्ज किए जाने के बाद कही। भाजपा कार्यकर्ता उस जगह पर 'जय श्री राम' के नारे लगा रहे थे जहां टीएमसी के नेता बैठक कर रहे थे।
कांचरापाड़ा में इकट्ठा हुए थे टीएमसी नेता
टीएमसी के सूत्रों का कहना है कि पार्टी के नेता उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापाड़ा में इकट्ठा हुए थे। ताकि उन कार्यालयों को वापस लेने के लिए रणनीति बनाई जा सके जिन्हें भाजपा ने अपने कब्जे में ले लिया है। कांचरापाड़ा अर्जुन सिंह के बैरकपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है। टीएमसी नेता और मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक ने दावा किया कि सिंह और भाजपा नेता मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांशु रॉय क्षेत्र में परेशानी पैदा करने का षड्यंत्र रचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शुभ्रांशु बीते मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं।
प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज
पुलिस सूत्रों का कहना है कि बैठक स्थल के बाहर इकट्ठा हुए लोगों ने नारेबाजी की और आरोप लगाया कि मलिक, मदन मित्रा, तपस रॉय और सुजीत बोस जैसे टीएमसी नेताओं की उपस्थिति क्षेत्र की शांति के लिए हानिकारक है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस और त्वरित कार्रवाई बल के जवानों ने पहले विरोध प्रदर्शन करने वालों को समझाने की कोशिश की लेकिन बाद में स्थिति जब उनके हाथ से निकल गई तो लाठीचार्ज किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.